Home उत्तराखंड चमोली गोपेश्‍वर-पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती पर कार्यक्रम।
चमोली

गोपेश्‍वर-पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती पर कार्यक्रम।

रिपोर्ट  लोकेन्‍द्र रावत

आज 10 सितंबर 2024 को पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती के अवसर पर वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौधोगिकी विश्वविद्यालय परिसर संस्थान, गोपेश्वर में सांस्कृतिक एवं शैक्षिक प्रतिस्पर्धा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संस्थान के कुलसचिव श्री संदीप कंडवाल, अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) श्री अरुण नेगी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें संस्थान के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत असिस्टेंट प्रोफेसर कु0 बीना खाती के भाषण से हुई। संस्थान मे विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे कि भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता और खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा सर्वोत्तम प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के कुलसचिव श्री संदीप कंडवाल द्वारा संस्थान के समस्त शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी एवं छात्र-छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर संस्थान के अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) श्री अरुण नेगी, कार्यक्रम की संयोजिका कु0 आकांशा चौधरी, कु0 बीना खाती और अन्य सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

कुछ लोग केवल उपचार नहीं करते, बल्कि जीवन भी लौटा देते हैं: राजेश पंत

विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात की पवित्र यात्रा केवल पहाड़ों की कठिन...

गोपेश्वर -1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस वृद्धा आश्रम गोपेश्वर में मनाया गया

रिपोर्ट लोकेंद्र रावत 1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day...

पोखरी- सेवा संकल्प शिविर में 233 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ, 25 आवेदनों के फॉर्म भरवाए

रिपोर्ट  कमलेश पुरोहित सेवा संकल्प अभियान के तहत पोखरी में बहुउद्देशीय शिविर...