गढ़वाल हितैषिणी सभा (पंजी.)
गढ़वाल भवन, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली चौक, पंचकुईयाँ रोड, नई दिल्ली –110001 द्वारा मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना:
गढ़वाल हितैषिणी सभा (पंजी.), नई दिल्ली द्वारा दिल्ली-एनसीआर में निवासरत गढ़वाल मूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने की अपनी परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाते हुए 30 अगस्त 2026 रविवार को ” वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेधावी छात्र सम्मान – 2026 ” आयोजित किया जा रहा है।
इस संबंध में दिल्ली-एनसीआर में निवासरत गढ़वाल मूल के समस्त छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि जिन विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में 90 % अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे इस सम्मान हेतु आवेदन कर सकते हैं।
वीर चंद्र सिंह गढवाली मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन 30 अगस्त,2026, रविवार को प्रातः 10:00 बजे से गढ़वाल भवन,पंचकुईयाँ रोड , नई दिल्ली –110001 में किया जायेगा।
आवेदन एवं दस्तावेज प्रेषण:-
इच्छुक पात्र विद्यार्थी अपने आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन प्रति 31 जुलाई 2026 तक सभा की निम्नलिखित आधिकारिक ई-मेल आईडी पर प्रेषित करें—
E-mail: ghsstudentaward2025.26@gmail.com
अथवा
अध्यक्ष / महासचिव
गढ़वाल हितैषिणी सभा (पंजी.)
गढ़वाल भवन, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली चौक, पंचकुईयाँ रोड, नई दिल्ली – 110001(नजदीक झंडेवालान मैट्रो स्टेशन) में भी दस्तावेज डाक द्वारा अथवा आवेदक स्वयं सभा कार्यालय में आकर जमा करवा सकते हैं।
विशेष नोट: 31 जुलाई 2026 के पश्चात प्राप्त आवेदन पर किसी भी प्रकार से विचार नहीं किया जाएगा।
मेधावी छात्र सम्मान के साथ ही वर्ष 2025-2026 में अन्य श्रेणियों में भी उत्कृष्ट उपलब्धि वाले अभ्यर्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित की जाने वाली श्रेणियां:-
1 – भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं अन्य प्रतिष्ठित सिविल सेवाएँ
2- आई.आई.टी. एवं अन्य राष्ट्रीय तकनीकी संस्थानों में चयन
3 – नीट / मेडिकल क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि
4 – जेईई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
5 – खेल क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियाँ (राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए)
6 – लोक कला, संस्कृति एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान
उक्त श्रेणियों के अभ्यर्थियों को भी निर्धारित तिथि तक अपने प्रमाण-पत्र एवं संबंधित दस्तावेज सभा की उपरोक्त दी गयी आधिकारिक ई-मेल के माध्यम से भेजना अनिवार्य होगा।
अनिवार्य दस्तावेज:-
आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज संलग्न करना आवश्यक है ।
1 – बोर्ड परीक्षा की अंकतालिका
2 -दिल्ली-एनसीआर का आवासीय पते का प्रमाण
3 – अभिभावक का मोबाइल नंबर
4 – गढ़वाल मूल की पहचान सुनिश्चित करने हेतु कोई एक वैध दस्तावेज
सत्यापन एवं चयन:-
प्राप्त सभी आवेदन-पत्रों, अंकतालिकाओं एवं दस्तावेजों का सत्यापन सभा द्वारा गठित जांच समिति के माध्यम से किया जाएगा। जांच समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
यदि कोई अभ्यर्थी गलत अथवा भ्रामक सूचना प्रस्तुत करता पाया जाता है, तो उसका आवेदन बिना किसी पूर्व सूचना के तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा।गढ़वाल हितैषिणी सभा आप सभी के सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा करती है।
संपर्क नंबर :- *7982261859-: निवेदक:-सूरत सिंह रावतअध्यक्षपवन कुमार मैठानी महासचिव एवं समस्त कार्यकारिणी

Leave a comment