Home दिल्‍ली एन सी आर नगर निगम गाजियाबाद में शिकायत करने के बाद भी नहीं हो रहे हैं जनहित के कार्य!
दिल्‍ली एन सी आर

नगर निगम गाजियाबाद में शिकायत करने के बाद भी नहीं हो रहे हैं जनहित के कार्य!

गाजियाबाद के प्रतापविहार के सेक्‍टर 11 मे पानी की लंबे समय से टुटी पाईप लाईन से पुरी गली मे पानी फैलना एंव उसकी बर्बादी होने और उस पर अतिक्रमण होने की शिकायत दर्ज कराने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नही हो रही है।

स्‍थानीय निवासी के एन डंगवाल ने हमे बताया की 9 अप्रैल 2025 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार को लिखित रूप से शिकायत स्पीड पोस्ट के माध्यम से जनहित के कार्यों के लिए प्रेषित की गई थी जिसमें जन समस्याओं का हवाला दिया गया लेकिन आज दिन तक कोई भी कार्यवाही के निर्देश मुख्यमंत्री जी के कार्यालय से प्रशासन को नहीं दिए गए हैं इससे पहले नगर निगम के नगर आयुक्त महोदय एवं नगर निगम की महापौर महोदया जी को 17 मार्च 2025 को जन समस्याओं के बारे में लिखित शिकायत उनके कार्यालय में दी गई थी जिसकी रिसीविंग कॉफी भी मेरे पास उपलब्ध है लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं की गई अधिकारी जनहित की समस्याओं पर बिल्कुल आंखें बंद कर बैठे हुए हैं आपसे अनुरोध है आप प्रथम दृषिता इस खबर को माननीय मुख्यमंत्री जी के पोर्टल पर प्रेषित करने की कृपा करें
(2) 15 दिनों से टूटी पड़ी है पानी की पाइपलाइन एफ ब्लॉक वार्ड नंबर 51 सेक्टर 11 प्रताप विहार गाजियाबाद में भवन संख्या एफ 183 एवं एफ 184 मैं पीने के पानी की पाइपलाइन टूटी पड़ी है पाइपलाइन के ऊपर अवैध अतिक्रमण ग्राउंड फ्लोर भवन स्वामियों ने किया हुआ है जिसकी शिकायत नगर निगम कार्यालय विजयनगर जॉन 4 मैं लिखित रूप से की गई थी संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन कॉल एवं लिखित रूप से शिकायत करने के बाद भी समस्या का कोई भी समाधान नहीं हो रहा है नगर निगम के अधिकारी जनहित की समस्याओं का मजाक बनाकर बैठे हुए हैं कोई भी किसी भी समस्या के बारे में सुनने को तैयार नहीं है उनका कहना है की  संबंधित विभाग के अधिकारियों के बारे में माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराने की अपेक्षा की है। प्रशासन संज्ञान ले।
के0 एन0डंगवाल
जिला उपाध्यक्ष
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद उत्तर प्रदेश
पूर्व पार्षद पद प्रत्याशी वार्ड नंबर 51 नगर निगम गाजियाबाद उत्तर प्रदेश
दिनांक 3 मई 2025
संयोजक
उत्तराखंड समाज समिति (महासंघ)
गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

Related Articles

दिल्‍ली-उत्तराखंड मीडिया संगठन दिल्ली’ की पहली कार्यकारिणी का हुआ गठन।

नई दिल्ली, 28 जून: दिल्ली-एनसीआर में कार्यरत उत्तराखंड मूल के प्रवासी पत्रकारों...