Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून-खलंगा वनक्षेत्र पर बने युद्ध स्मारक की सुरक्षा
देहरादून

देहरादून-खलंगा वनक्षेत्र पर बने युद्ध स्मारक की सुरक्षा

खलंगा वनक्षेत्र को वनाग्नि से बचाने हेतु विभागीय उपायों को अधिक प्रभावी बनाने,यहां पर बने युद्ध स्मारक की सुरक्षा, इस क्षेत्र को असामाजिक तत्वों से दूर रखने को लेकर प्रमुख वन संरक्षक(हॉफ)डॉ.धनंजय मोहन,एपीसीसीएफ मीनाक्षी जोशी,प्रभागीय वनाधिकारी अमित कुमार,अपर सचिव कहकहां नसीम द्वारा इस क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया गया। बलभद्र खलगां क्षेत्र विकास समिति तथा संयुक्त नागरिक संगठन के पदाधिकारी विगत दिनों इस वन क्षेत्र की प्रभावी सुरक्षा की मांग को लेकर वन मुख्यालय के प्रशासनिक अधिकारी बी पी गुप्ता से मिले थे। संज्ञान में आया है की यहां बन बैरियर लगाने तथा वन चौकी बनाने पर शीघ्र फैसले की संभावना है।समिति के कर्नल विक्रम सिंह थापा तथा संयुक्त नागरिक संगठन के सचिव सुशील त्यागी,ठाकुर शेर सिंह,क्षत्रिय चेतना मंच के सचिव रवि सिंह नेगी आदि ने इस बन विभाग के सकारात्मक कदमों का आभार व्यक्त किया है। निरीक्षण के दौरान रायपुर रेंज का स्टाफ भी उपस्थित रहा l

प्रेषक सुशील त्यागी सचिव संयुक्त नागरिक संगठन

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...

देहरादून-संयुक्त नागरिक संगठन ने आयुक्त गढ़वाल एवं एमडीडीए के अध्यक्ष से मास्‍टर प्‍लान 2041 पर की चर्चा।

आज संयुक्त नागरिक संगठन का शिष्टमंडल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के आधार पर...

देहरादून- डॉ.अवनीश उनियाल की काव्य पुस्तक ‘धार का पेड़’ का लोकार्पण

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल देहरादून, 24 जून 2026।दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून...