Home दिल्‍ली एन सी आर अलीगढ़-आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सिपाही हैं मीडियाकर्मी
दिल्‍ली एन सी आर

अलीगढ़-आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सिपाही हैं मीडियाकर्मी

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मानविकी संकाय व राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा ‘आतंकवाद के खिलाफ जंग में मीडिया की भूमिका’ विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मीडिया की सामाजिक जिम्मेदारियों और आतंकवाद जैसे गंभीर विषय से अवगत कराना था।
मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार दिनेश कांडपाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मीडिया केवल सूचना देने का माध्यम ही नहीं है, बल्कि समाज में चेतना और एकजुटता फैलाने का शक्तिशाली माध्यम भी है। कांडपाल ने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि मीडियाकर्मी भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सिपाही हैं। गलत सूचना से भी युद्ध लड़ा जाता है, आतंकवाद से जुड़ी खबरों की असंवेदनशीलता सुरक्षा को प्रभावित कर सकती है।
पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डा. संतोष गौतम ने स्वागत भाषण में कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को पत्रकारिता की जिम्मेदारियों को समझने और राष्ट्रीय मुद्दों पर सजग बनने का अवसर देते हैं। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछे जिनका वरिष्ठ पत्रकार दिनेश कांडपाल ने विस्तार से उत्तर दिया। प्रो. सिद्धार्थ जैन ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और प्रो. प्रदीप कुमार ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो. अनुराग शाक्य, मनीषा उपाध्याय, योगेश कौशिक, मयंक जैन, डा. सुजीत महापात्रा, डा. रोबिन वर्मा, डा. दीपिका बांदिल और वीर प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। व्याख्यानमाला का संचालन सोमी ने किया।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

शब्दों में हिमालय: बल्लभ डोभाल का साहित्यिक संसार और हिमालयी संवेदना

रिपोर्ट संध्‍या रावत जिज्ञासु नोएडा 09 सिंतबर           ...

उत्तराखंड धरोहर संरक्षण समिति (पंजी.) की साधारण सभा बैठक (GBM) वैशाली में सफलतापूर्वक संपन्न

वैशाली : आज उत्तराखंड धरोहर संरक्षण समिति (पंजी.) की साधारण सभा बैठक...

श्री इन्द्रमणी नौटियाल जी की वतन वापसी हेतु आर्थिक सहयोग करने वाले समाजसेवियों की सूची

उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले के श्री इन्द्रमणी नौटियाल जी पिछले 9 वर्षों...

दिल्ली में आरोग्य भारती का बड़ा संकल्प: ‘केवल इलाज नहीं, बीमारी से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली बने प्राथमिकता’

आरोग्य भारती दिल्ली प्रांत का प्रांतीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग संपन्न; दिल्ली के...