Home उत्तराखंड पौडी पौडी-थैलीसैण मे बेटी की विदाई पर समळौण पौधारोपण।
पौडी

पौडी-थैलीसैण मे बेटी की विदाई पर समळौण पौधारोपण।

रिपोर्ट जगमोहन डांगी

जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खंड थलीसैंण के पट्टी चोपड़ाकोट के ग्राम बूगबगड़ लगा कैन्यूर में श्री रमेश चंद्र मंमगाईं एवं श्रीमती सन्तोषी देवी मंमगाईं की पुत्री की शादी के उपलक्ष में घर के आंगन में वर वधू हरीश एवं शिवानी द्वारा सन्तरे का समलौण पौधा रोपकर शादी को यादगार बनाने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया, पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी दुल्हन की दादी श्रीमती सम्पत्ति देवी ने ली। कार्यक्रम का संचालन समलौण आंदोलन की संयोजिका श्रीमती कौशल्या देवी भट्ट ने किया, उन्होंने कहा जंगल लगातार घट रहे हैं जिससे पर्यावरण असंतुलन होने के कारण जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग आदि अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, खेती के लिए समय पर बारिश का ना होना यह भी इसी का संकेत है जिससे पहाड़ों में अनाज उत्पादन में भी लगातार कमी आ रही है, इन तमाम समस्याओं से बचने के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा ताकि जिससे वायुमंडल में ऑक्सीजन की जो कमी हो रही है उसकी पूर्ति हो सके और तभी कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा में कमी आएगी,समळौ॑ण पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एक अनोखी पहल है, जिसके तहत हर संस्कारों के अवसर पर जिस पौधे का रोपण किया जाता है उसे समलौण पौधारोपण के नाम से जाना जाता है, इस पहल के द्वारा बच्चों से लेकर वृद्ध जनों तक के हाथों पौध रोपित किये जाते हैं , यह परिवार के सदस्यों के लिए एक भावनात्मक आंदोलन है जिससे आज पौधे पलवित पोषित होकर वृक्ष बन चुके हैं साथ ही उनसे प्राप्त फल सुंदर वातावरण आदि अनेक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभ के साथ-साथ हरियाली को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से वनों को आग से बचाने एवं हर संस्कारों के उपलक्ष में समलौण पौधारोपण जैसे पुण्य कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में श्रीमती आरती देवी, बीरा देवी,पवेत्रा देवी,नीमा देवी,सतीष गोदियाल आदि ग्रामीण घराती एवं बाराती आदि उपस्थित थे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...