Home उत्तराखंड चमोली जोशीमठ-जागरूक मतदाता ही है लोकतंत्र की रीढ़-प्रोफेसर प्रीति कुमारी
चमोली

जोशीमठ-जागरूक मतदाता ही है लोकतंत्र की रीढ़-प्रोफेसर प्रीति कुमारी

रिपोर्ट  कमलेश पुरोहित

उच्च शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड से मतदाता जागरूकता के संबंध में प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के जे. पी. हॉल में महाविद्यालय की स्वीप/ ईएलसी इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया

कार्यक्रम का संचालन और विषय की भूमिका रखते हुए स्वीप ईएलसी इकाई के नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह द ने कहा कि मजबूत, सफल और वास्तविक लोकतंत्र के लिए मतदाता का जागरूक, शिक्षित और समर्थ होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब तक मतदाता राजनैतिक दलों के प्रलोभनों से ऊपर उठकर प्रत्याशी की योग्यता और पार्टी के घोषणापत्र के आधार पर मतदान के योग्य नहीं बन जाता तब तक हम एक प्रभावी वह मजबूत लोकतंत्र की कल्पना नहीं कर सकते हैं । कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रोफेसर प्रीति कुमारी द्वारा छात्र-छात्राओं को जागरूक और प्रेरित करते हुए कहा गया कि महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब की गतिविधियों का उनके शैक्षणिक व भावी जीवन पर दूरगामी परिणाम होगा । उन्होंने कहा कि महाविद्यालय भारत में स्वस्थ और जागरूक लोकतंत्र के प्रहरी सिद्ध हो सकते हैं । विचार गोष्ठी में महाविद्यालय के 60 से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ गोपाल कृष्ण सेमवाल डॉ.नवीन कोहली ,डॉ.नेपाल सिंह, डॉ. धीरेंद्र सिंह ,डॉ. राहुल मिश्रा, डॉ. शैलेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधकर किया समळौ॑ण पौधारोपण। नन्दा जोशी।।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत जनपद चमोली के विकास खण्ड कर्णप्रयाग के ग्राम जयकण्डी...

अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर ने नव नियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत एंकर / नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डा० राजीव पाल...

चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित -केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दूरस्थ एवं...

पीपलकोटी टीएचडीसी हादसे को लेकर UKD ने उठाए गंभीर सवाल, 10 दिन में जवाब देने की मांग

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली, 17 अगस्त 2026। टीएचडीसी पीपलकोटी–सियासैंण परियोजना में 13...