Home उत्तराखंड पौडी पौडी- राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल में वार्षिक उत्सव का आयोजन!
पौडी

पौडी- राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल में वार्षिक उत्सव का आयोजन!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल

आज राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल में 2024-25 का वार्षिक उत्सव का आयोजन धूमधाम से मनाया गया जिसमें बालक एवं बालिकाओं द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। इस उत्सव में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र सिंह पटवाल एवं विशिष्ट अतिथि श्री विक्रम सिंह पटवाल रहे
सर्व प्रथम अतिथियों एवं प्राचार्य डा.के.बी.श्रीवास्तव द्वारा सरस्वती में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों द्वारा स्वागत गीत द्वारा अतिथियों का स्वागत किया।


प्राचार्यों द्वारा अतिथियों का बैच अलंकृत एवं पुष्प गुच्छे भेंट कर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
वार्षिक समारोह के लिए  बच्चों द्वारा अच्‍छी तैयारियां थी जिसमे बच्‍चो द्वारा शानदार रंगारंग सांस्‍कृतिक क्रार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
रोनिका, रिचा, मीनाक्षी, मानसी, गरिमा, द्वारा स्वागत गीत,  एंव गढवाली गानों पर डांस, गीत, कविता आदि की शानदार प्रस्‍तुति की गई।
उसके पश्चात मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, प्राचार्यों द्वारा बच्चों को उदघोषीत किया गया और बच्चों को भविष्य के लिए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उसके बाद बच्चों को पारितोषिक वितरण किया गया।
डा.निशा चौहान द्वारा वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय बच्चों को अतिथियों के द्वारा मैडल दिए गए।
जिसमें 200 मी छात्र दौड में साहिल, आयुश एवं नितिन प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे।   200 मी टर मे छात्रा वर्ग में प्रिया नेगी, गरिमा, हिमानी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे।   400 मीटर  छात्र दौड में आयुष, नितिन, साहिल प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे।  400 मी छात्रा वर्ग में प्रिया नेगी, तनु, गरिमा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे।

कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र सिंह पटवाल, श्री विक्रम सिंह पटवाल, प्राचार्य श्री के.बी. श्रीवास्तव, डा. राजीव कन्नौजिया, डा.नीति शर्मा, डा. निशा चौहान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संचालन डा. नीति शर्मा द्वारा किया गया।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...