Home उत्तराखंड पौडी पौड़ी- थापली गांव मे भूमी भूमिया देवता “भैरवनाथ जी” के भव्य मंदिर निर्माण का भूमिपूजन
पौडी

पौड़ी- थापली गांव मे भूमी भूमिया देवता “भैरवनाथ जी” के भव्य मंदिर निर्माण का भूमिपूजन

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल

कल्‍जीखाल विकास खण्‍ड के थापली ग्राम ( कफोलस्यूं) पौड़ी गड़वाल में भूमी भूमिया देवता “भैरवनाथ जी” के भव्य मंदिर निर्माण का भूमिपूजन 6 अक्टूबर 24 नवरात्र में धूमधाम से आयोजित।

जय कुल देवी ज्वालपा मां, जय कुल देवता नागराजा जी, जय ग्राम देवता भैरवनाथ जी,

6 अक्टूबर 24, नवरात्र को ग्राम थापली में भैरवनाथ जी के भव्य मंदिर निर्माण के लिय पूरे विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। मंदिर निर्माण और थापली गांव के संरक्षण और सुधार के लिय 250 से ज्यादा मूल निवासी दूर दूर से इस मुहिम में जुड़कर अपना पूर्ण सहयोग और तन, मन धन अपने पूर्वजों की भूमी को नमन कर अर्पण किया गया। कुछ परिवार जो लगभग 150 साल पहले किसी कारणवश ग्राम छोड़कर देहरादून और अन्य शहरों मे बस गए, वो भी गांव आकर अपने को धन्य मान रहे हैं, कि अपनी अगली पीढी को पैत्रिक निवास से जोड़ सकें। गावं में थपलियालों को मिला के अन्य 12 जातियां है, सब मिलकर यह प्रयास कर रहे हैं, कि ग्राम को एक आदर्श रूप दें। ग्राम वासियों ने अपनी जमीन का भूमि दान दे कर मंदिर तक, नई रोड का निर्माण किया है, जो अदभुद है, और वे लोग सब के लिए एक आदर्श उदाहरण है। इससे मंदिर तक पहुंचने का मार्ग अत्यंत सुगम हो गया है। सुबह से शाम तक चले आयोजन में ढोल डामर, पूजा, पाठ, लोक नृत्य, प्रसाद और ग्राम भ्रमण के साथ गांव के नवीनीकरण की रूपरेखा पर विचार विमर्श हुआ।ग्राम थापली विकास समिती द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने मे  सब के सहयोग की सराहना की। यह पहल पलायन कर चुके गांव के लिए एक उदाहरण है।

मंजुल थपलियाल जो इस गांव से है ओर वर्तमान मे  नोएडा मे रहते हे ने बताया की इस पहल से हमे खुशी हुई और नई पीढ़ी ने भी बहुत कुछ सीखा ओर उन्‍हे अपनी कला संस्‍कृति रीति रिवाजो को समझने का मौका मिला हम सब अब समय समय पर इस तरह के आयोजन कर अपने रीती रिवाजो को बनाऐ रखने की पुरी कोशिश करेगे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

पौड़ी गढ़वाल: जनता इंटर कॉलेज धांधणखेत ने प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, ₹5 लाख से सम्मानित

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता...

पौडी- कल्जीखाल में एंटी ड्रग शिविर नशे से दूर रहें, भविष्य सुरक्षित रखें!

रिपोर्ट: विक्रम पटवाल कल्जीखाल (पौड़ी गढ़वाल)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल...

मानव-वन्यजीव संघर्ष और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ यूकेडी का महा हस्ताक्षर अभियान शुरू

लैंसडाउन विधानसभा में मुकेश बिष्ट की पहल, राष्ट्रपति को भेजा जाएगा हजारों...