Home उत्तराखंड पौडी कल्‍जीखाल- निर्धन कन्या के विवाह में प्रमुख राणा ने किया सहयोग
पौडी

कल्‍जीखाल- निर्धन कन्या के विवाह में प्रमुख राणा ने किया सहयोग

रिपोर्ट अभिषेक नेगी

पौड़ी यदि किसी जरूरतमंद की सहायता की जाए तो उससे बड़ा कोई परोपकार नहीं है, कल्जीखाल के ग्राम पंचायत पंचाली, मैडा़ मनियारस्यूं में कल्जीखाल प्रमुख ने निर्धन कन्या के विवाह में सहायता की है प्रमुख बीना राणा ने खाद्यान्न व अन्य जरूरतमंद सामग्री निर्धन परिवार का सहयोग किया, प्रधान ग्राम पंचायत पंचाली संतोषी देवी ने बताया कि, सुदामा सिंह का बड़े बालक का बीमारी के चलते निधन हो चुका है और दूसरा बालक विकलांग है, सुदामा सिंह अपनी दैनिक मजदूरी करते हैं, परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। प्रधान व कन्या के पिता ने इस सराहनीय कार्य व सहयोग के लिए प्रमुख राणा का आभार व्यक्त किया कहा कि ऐसे ही समाजसेवी नेता हर क्षेत्र में हो तो किसी गरीब को किसी प्रकार की कमी महसूस नहीं होगी, प्रमुख राणा पहले से ही जररूत मंद के सहयोग में हमेशा ही प्रत्यनशील व संघर्षशील रहे हैं, इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अशोक रावत, कनिष्ठ उपप्रमुख अर्जुन पटवाल, संतोष रावत, जसवीर रावत आदि लोगों ने भी सहयोग किया।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...