Home उत्तराखंड पौडी द्वारीखाल-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विपणन हेतु आउटलेट का विधानसभा अध्यक्षा ऋतु भूषण खंडूरी एवं ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने किया उद्घाटन,
पौडी

द्वारीखाल-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विपणन हेतु आउटलेट का विधानसभा अध्यक्षा ऋतु भूषण खंडूरी एवं ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने किया उद्घाटन,

रिपोर्ट विक्रम पटवाल

विकासखण्ड द्वारीखाल के चेलूसैंण बाजार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विपणन हेतु आउटलेट का विधानसभा अध्यक्षा ऋतु भूषण खंडूरी एवं ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने किया उद्घाटन,
आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत नई दिशा गांव अमाल्डू की महिला समूह की संयोजक रेनू उनियाल के द्वारा चैलूसैंण बाजार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आउटलेट किया गया,
जिसमें पहाड़ी उत्पादों से संबंधित सामग्री रखी गई,
आउटलेट का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्षा ऋतु भूषण खंडूरी व प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा ने किया।
चैलुसैंन पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्षा व प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा का फूल माला से स्वागत किया गया।
उक्त कार्यक्रम में कृषि विभाग का सहयोग रहा, कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की और से दो महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान किए गए, इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्षा ने महिला स्वयं सहायता समूह को सम्मानित किया , उन्होंने कहा कि आज हमें अपनी पुरानी खेती पर आना होगा, जिससे हम अपने पुराने अनाजों को पुनः अपना सकें, लेकिन इसके लिए सभी को मेहनत करनी पड़ेगी।
प्रमुख राणा ने कहा कि आज जो पलायन हो रहा है उसको हम खेती के माध्यम से रोक सकते हैं, यदि हम जैविक खेती करते हैं तो उसकी हर जगह मांग है, आज जो दुकान का उद्घाटन किया गया है, उसमें सामान हर समय उपलब्ध रहना चाहिए, जिसमे हमारे पर्यटक उस सामान को खरीद सके,
कार्यक्रम में डॉक्टर प्रभाराम अपर निदेशक कृषि गढ़वाल मंडल ने कृषि के बारे में जानकारी दी विकेश कुमार यादव मुख्य कृषि अधिकारी पौड़ी ने कृषि बागवानी पर जोर दिया, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अधिकारी विवेक उपाध्याय द्वारा स्वयं सहायता समूह की जानकारी दी गई,
इस अवसर पर कनिष्ठ प्रमुख रविंद्र रावत उप जिला अधिकारी लैंसडाउन सालनी मौर्य खंड विकास अधिकारी रवि कुमार सैनी, मंडल अध्यक्ष सुखपाल सिंह, जिला महामंत्री अर्जुन कंडारी, प्रधान संघठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमोहन सिंह नेगी, प्रधान शोभा नैथानी, सूमा देवी, सुजाता देवी, दीप चंद,बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीति अरोड़ा, संजीव जुयाल, अनिता गौड़, चंद्रमोहन , वीरेंद्र सिंह, रविंद्र, कुलदीप सिंह अनुप गुप्ता, इंद्रमोहन, प्रेम सिंह रावत, मीनाक्षी देवी, अमित भारद्वाज, यूथ अध्यक्ष जगमोहन रावत पूर्व जिला मंत्री एवं महिला समूह के सदस्य एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही, कार्यक्रम का संचालन मनमोहन सिंह बिष्ट ने किया।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...