Home Uncategorized जिला उद्योग केंद्र,चमोली के द्वारा प्रायोजित उत्तराखंड स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज 2023-24 का आयोजन
Uncategorized

जिला उद्योग केंद्र,चमोली के द्वारा प्रायोजित उत्तराखंड स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज 2023-24 का आयोजन

रिपोर्ट  लोकेन्‍द्र रावत

दिनांक 24 फरवरी 2024 को जिला उद्योग केंद्र, चमोली के द्वारा प्रायोजित उत्तराखंड स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज 2023-24 के अंतर्गत जिला स्तर पर स्टार्टअप उत्तराखंड बूट कैम्प का वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौधोगिकी संस्थान देहरादून के परिसर प्रौधोगिकी संस्थान गोपेश्वर के सभागार में आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्धघाटन प्रौधोगिकी संस्थान के निदेशक प्रो0 अमित अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया।

निदेशक प्रो0 अमित अग्रवाल ने जिला उद्योग केंद्र, चमोली के महाप्रबंधक श्री चंचल सिंह बोहरा और सहायक प्रबंधक श्री विक्रम सिंह कुंवर का आभार व्यक्त किया और इस कार्यक्रम में आमंत्रित कार्यदायी संस्था रुड़की इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के इनक्यूबेटर के प्रभारी श्री अमित रावत और उनके सहयोगी श्री मनोरथ कुमार का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश में युवाओं के मध्य नवाचार को बढ़ावा

देने हेतु उत्तराखंड उद्योग निदेशालय के माध्यम से विशेष प्रयास किया जा रहा है। इस हेतु प्रत्येक जिले से नए नए आईडिया को चयनित करते हुए प्रदेश में स्वरोजगार की नीति को प्रसस्त किया जा रहा है। आमंत्रित विशेषज्ञों द्वारा सभागार में उपस्थित संस्थान के सभी छात्रों को स्टार्टअप के बारे में जानकारी दी गई। जिला उद्योग केंद्र, चमोली के महाप्रबंधक श्री बोहरा जी ने बताया कि उत्तराखंड सरकार एम0एस0एम0ई0 नीति के अंतर्गत उत्पादन पर आधारित स्टार्टअप के लिए 50 लाख का लोन प्रदान कर रही है और सर्विस सेक्टर में 20 लाख तक का लोन प्रदान कर रही है जिसमें लोन का 35 प्रतिशत उधमी के खाते में लॉन के सापेक्ष निर्गत किया जा रहा है। इस प्रकार उधमिओ को मात्र 65 प्रतिशत लॉन ही चुकाना पड़ता है।

इस बूट कैम्प में संस्थान की 21 टीमों ने प्रतिभाग किया। इन सभी टीमों ने सामाजिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओ को बेहतर तरीकों से हल किये जाने हेतु नए उत्पादों और सेवाओं को स्टार्टअप के अंतर्गत विकसित करने हेतु व्याख्यान दिए। आमंत्रित विशेषज्ञों और पैनलिस्ट द्वारा जिला स्तर से कुल 11 टीमों को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने हेतु चयनित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के छात्र कल्याण के अधिष्ठाता श्री अरुण नेगी ने किया। इस अवसर पर संस्थान के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहें।

उत्‍तराखण्‍ड मे स्‍वरोगार के लिए बिखरी खेती को चक मे करने के लिए आवाज बुलंद करे

Related Articles

बछेली में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला को बनाया निवाला

बछेली में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला को बनाया निवाला...

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी के खिलाड़ियों ने शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम!

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत संगलाकोटी। विकासखंड एकेश्वर की शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में...

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...