Home उत्तराखंड देहरादून उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री कल 16 फरवरी को धरमपुर से विधानसभा तक अपनी मांगो को लेकर निकालेगी रैली
देहरादून

उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री कल 16 फरवरी को धरमपुर से विधानसभा तक अपनी मांगो को लेकर निकालेगी रैली

रिपोर्ट प्रताप सिंह नेगी

जैसा की ज्ञात हो उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री  यूनियन का आंदोलन 5 तारीख से शुरू हो गया था तब से लगातार यूनियन के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहे हैं 5 फरवरी 2024 को 1 दिन का विधानसभा सत्र था जिसमें  देहरादून की सभी आशा बहनों ने भागीदारी करी जोर-शोर से प्रदर्शन किया मांग पत्र भेजा। 16 फरवरी 2024 को डीएम कार्यालय देहरादून में प्रदर्शन करके मांग पत्र भेजा गया तथा 23 फरवरी 2024 को सीएमओ चंदन नगर देहरादून द्वारा मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वास्थ्य सचिव के लिए भेजा गया तथा लोकल समस्याओं के लिए सीएमओ सर को मांग पत्र दिया गया 24 फरवरी 2024 को महानिदेशक कार्यालय में स्वास्थ्य सचिव के लिए लंबित मांगों के का मांग पत्र गया तथा महानिदेशक महोदय के लिए भी मांग पत्र प्रेषित किया गया और डायरेक्टर तथा अन्य अधिकारियों के साथ वार्ता भी की गई जिसमें सहयोग करने का पूरा आश्वासन मिला।


26 फरवरी 2024 को विधानसभा सत्र 1 दिन का है जिसमें सभी जिलों की सीटू और एक्टू की आशा वर्कर ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मिलित होकर अपने-अपने हक के लिए आवाज उठाने के लिए कल 26 तारीख को विधानसभा सत्र है जिसमें एल आई सी बिल्डिंग धरमपुर देहरादून में सभी को 11:00 से 12:00 बजे  एकत्रित होगी सभी आशा बहनों निवेदन किया गया है  कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी मांगों को लेकर के समय से पहूंचे  जिससे विधानसभा के लिए रैली 12:30 बजे निकली जा सके इन सभी कार्यक्रमों की सूचना सभी जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों को दे दी गई है एक बार पुणे यूनियन के सभी पदाधिकारी की तरफ  कल 26 फरवरी 2024 को सभी लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में एल आई सी बिल्डिंग धर्मपुर में पहुंचने का अनुरोध भी किया गया है ।

 

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...