Home उत्तराखंड चमोली कुलदीप प्रकाश बने बीएड परिषद के अध्यक्ष राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर्
चमोली

कुलदीप प्रकाश बने बीएड परिषद के अध्यक्ष राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर्

रिपोर्ट  लोकेन्‍द्र रावत

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर् के बीएड विभाग में सोमवार को विभागीय परिषद का गठन किया गया।

सर्वसहमति से अध्यक्ष पद पर कुलदीप प्रकाश, उपाध्यक्ष उमंग रावल, सचिव पीयूष, सहसचिव गीता, कोषाध्यक्ष नेहा, सांस्कृतिक सचिव सतेश्वरी, सह सचिव गीता, क्रीडा सचिव विजय जोशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रथम एवं द्वितीय वर्ष से क्रमश: प्रतिनिधि के रूप में दिशांत एवं कर्मेन्द्र को विजयी घोषित किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए विभाग प्रभारी प्रो. स्वाति नेगी ने कहा कि परिषद छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए वर्ष भर विभिन्न प्रकार की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करती है।

इस अवसर पर प्रो. चन्द्रावती जाशी, प्रो. अमित कुमार जायसवाल, डॉ चंद्रेश, डॉ. कुलदीप सिंह , डा. सबज सैनी आदि उपस्थित रहे।

पहाड से जुडी अन्‍य खबरो को देखे

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

 

Related Articles

दशोली-सेवा,सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा :बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ!

चमोली, 21 जुलाई 2026 (सू.वि.) रिपोर्ट कमलेश पुरोहित 22 जनशिकायतों में से...

ग्वालदम में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं का मिला लाभ

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली जनपद में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह’ के...

‘दशोली में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर, 174 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली, 09 जुलाई, 2026 (सू.वि. ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण...