Home Uncategorized DSMF T-20 के प्री क्‍वाटर फाईनल मुकाबले चल रहे टीमो मे काटे की कडी टक्‍कर। तीन टीमे पहूंचे क्‍वाटर फाईनल मे।
Uncategorized

DSMF T-20 के प्री क्‍वाटर फाईनल मुकाबले चल रहे टीमो मे काटे की कडी टक्‍कर। तीन टीमे पहूंचे क्‍वाटर फाईनल मे।

देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथिग फाउंडेशन (राष्ट्रीय पंजीकृत) द्वारा आयोजित 2023 टी- 20 क्रिकेट लीग के 14,15 और 16वाँ मैच आज दिनांक 28-10-2023 को विनय मार्ग चाणक्य पुरी दिल्ली क्रिकेट ग्राउंड मे खेले गये। आज से ही प्री क्वार्टर फाइनल के मैचों की भी एक मैच खेल कर शुरुआत हो गई।

लीग का 14वाँ मैच उत्तराखण्ड वारियर्स और गढ़वाल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

पहले खेलते हुए उत्तराखण्ड वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवर्स में 3 विकेट खो कर 214 रन बनाये।इसके जवाब में गढ़वाल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम केवल 56 रन बना कर धराशायी हो गई और उत्तराखंड वारियर्स ने मैच आसानी से जीत लिया।विशाल नेगी अपने 81 रनो की धमाकेदार पारी की बदौलत मैन ऑफ द मैच रहे।

लीग का 15वाँ मैच यू.के. रॉकर्स क्रिकेट क्लब और उत्तराखंड एयरोज़ के बीच खेला गया। यू.के. रॉकर्स क्रिकेट क्लब ने पहले खेलते हुए 163/7 रन बनाये। 164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तराखण्ड रॉकर्स की टीम 107 रन बना का ऑल आउट हो गई और यू.के. रॉकर्स क्रिकेट क्लब 56 रन से मैच जीत गई। मैन ऑफ़ द मैच वीरू बिष्ट रहे और अमित बिष्ट फाइटर ऑफ़ द मैच घोषित किए गए।

लीग का 16वाँ व अंतिम मैच सिद्धबली क्रिकेट क्लब उत्तराखण्ड और यू.के. पैंथर्स के बीच खेला गया। सिद्धबली क्रिकेट क्लब उत्तराखण्ड ने पहले खेलते हुए 171/9 रन बनाये। 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यू.के.पैंथर्स 144 रन पर ऑल आउट हो गई और सिद्धबली क्रिकेट क्लब उत्तराखण्ड 27 रन से मैच जीत गई। अमित मयाल मैन ऑफ़ द मैच और सुरेश धवल फाइटर ऑफ़ द मैच घोषित किए गए। इनको जगदीश जोशी (खेल मंत्रालय मे संयोजक) ने ट्रॉफी से सम्मानित किया।

आज के मैचों के बीच बछणस्यूं विकास समिति के सदस्य विक्रम सिंह पटवाल और विक्रम सिंह गुसाँईं मुख्य अतिथि थे। अध्यक्ष अर्जुन कंडारी ने उन्हें स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया।

प्री क्वार्टर फाइनल के पहले मैच मे एस.पी.सी. ताँडियों ओर मार्वल वायर्स बैरेथ लायंस के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एस.पी.सी. ताँडियों ने निर्धारित 20 ओवर्स मे 149/9 रन बनाये।

मार्वल वायर्स बैरेथ लायंस ने 150/6 रन बना मैच 4 विकेट से मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल मे प्रवेश किया।नीतीश रावत मैन ऑफ़ द मैच और जगदीश नेगी फाइटर ऑफ़ द मैच बने।

फाउंडेशन टीम की सदैव की भाँति अध्यक्ष अर्जुन कंडारी के नेतृत्व मे व्यवस्था बनाने मे तत्पर रहे।

29.10.2023  को पहला प्री क्वार्टर मैच No.18 रूकीज़ उत्तराखण्ड और फ्यूचर अकैडमी के बीच खेला गया। टॉस जीत कर पहले खेलते हुए रूकीज़ उत्तराखण्ड ने निर्धारित 20 ओवर्स मे नितिन बिष्ट की 65 रन की बिस्फोटक पारी की बदौलत 214/9 रन बनाये। फ्यूचर अकैडमी विशाल लक्ष्य के दवाब मे बिखर कर 125 रन पर ऑल आउट हो गई। रूकीज़ उत्तराखण्ड ने 90 रन से बड़ी जीत हांसिल कर क्वार्टर फाइनल मे पहुँचने वाली दूसरी टीम बनी। नितिन बिष्ट मैन ऑफ़ द मैच और सुशांत नेगी अपनी 54 रनों की आतिशी पारी की बदौलत फाइटर ऑफ़ द मैच बने।

प्री क्वार्टर फाइनल के आज का दूसरा मैच No. 19 भैड़गांव यादगार क्लब और जय माँ बूँगी देवी उत्तराखण्ड के बीच खेला गया। जय माँ बूंगी देवी की टीम ने टॉस जीत कर पहले खेलते हुए अपनी बहुत धीमी बल्लेबाज़ी के कारण केवल 116/9 रन बनाये।   117 रन का आसान लक्ष्य को भैड़गांव यादगार क्लब ने 3 विकेट खो कर आसानी से हांसिल कर मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल मे प्रवेश किया।अविनाश मैन ऑफ़ द मैच और ऋषि रावत फाइटर ऑफ़ द मैच घोषित किये गये। गौरव सैनानी के सदस्य अजीत सिंह नेगी ने दोनों को ट्रॉफी से सम्मानित किया।

आज का दिन टूर्नामेंट के लिये काफ़ी अच्छा रहा। दर्शकों की अच्छी संख्या के साथ समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर तिलोमणि भट्ट और एडवोकेट जगदीश बिष्ट भी मैदान मे पहुँचे। उन्हें उपेन्द्र उनियाल ने पुष्पमाला और मोमेंटो से सम्मानित किया।

उत्तराखण्ड के बिज़नेस मैन नवीन भट्ट और उत्तराखंड समाज के प्रमुख समाजसेवी हरीश भट्ट भी पहुँचे। उनका सम्मान फाउंडेशन के मंच से किया गया।

इसी क्रम मे दिल्ली उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के सचिव संदीप शर्मा भी उपस्थित थे। अध्यक्ष अर्जुन कंडारी ने उनको सम्मानित किया। संदीप शर्मा उत्तराखण्ड समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

उत्तराखण्ड समाज के एक और मशहूर बिज़नेस मैन बृजमोहन उप्रेती भी आज के अतिथि थे। उनका भी सम्मान फाउंडेशन के मंच से मुख्य संरक्षक मनवर सिंह असवाल ने पुष्पमाला और मोमेंटो दे कर किया।

इस टूर्नामेंट का आकर्षण उच्च स्तरीय कमेंटरी भी रही। दयाल सुंद्रियाल ने अपनी मंत्रमुग्ध कमेंटरी से दर्शकों का दिल जीता। साथ ही फाउंडेशन के सदस्य अर्जुन नेगी, जितेंद्र रावत, विक्रम नेगी, अशोक रावत, गणेश गोदियाल, नवल पोखरियाल इत्यादि सदस्य पूरे दिन व्यवस्था बनाने मे लगे रहे। राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अनिल रोथाण की नज़र पूरी व्यवस्था के साथ सभी सम्मानित अतिथियों के सम्मान को सुनिश्चित करने मे लगी रही।

आप सभी मैच का आंनद लेने अवश्‍य आए आना सहयोग दे युवाओ का हौसला बढ़ाऐ।

 

Related Articles

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

पहाड़ के जांबाज एसीपी संजय असवाल का कमाल, 11 मिनट में घायल विदेशी खिलाड़ी को पहुंचाया अस्पताल

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी पौड़ी। पहाड़ की मिट्टी में पले-बढ़े जांबाज एसीपी ट्रैफिक...

धुमाकोट- पूर्वाशीं ध्‍यानी, राजकीय इंटर कॉलेज धुमाकोट ने 12वीं मे प्राप्‍त की राज्‍य मे 10वीं रैंक।

रिपोर्ट  महिपाल रावत उत्‍तराखण्‍ड बोर्ड के 12वीं एंव 10वीं कक्षा का आज...