Home उत्तराखंड चमोली राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में शनिवार को एक बौद्धिक सत्र आयोजित किया गया।
चमोली

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में शनिवार को एक बौद्धिक सत्र आयोजित किया गया।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत चमोली

छात्रों ने सीखी राजयोग ध्यान विधि

महाविद्यालय के एनएसएस प्रकोष्ठ प्रकोष्ठ द्वारा छात्रों में मूल्यवान एवं संस्कारवान गुणों के विकास के लिए यह सत्र आयोजित किया गया।

सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय अभिप्रेरक गुरु बीके ईवी गिरीश ने कहा कि हमारा जीवन अमूल्य है एवम इसे व्यर्थ के कामों में नहीं गंवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन की सफलता, असफलता, उपलब्धि एवं डर का मूल आधार हमारा मन है इसलिए मन को सदैव सकारात्मक ऊर्जा से पोषित करना चाहिए, इसी से सशक्त युवा, सशक्त भारत एवं समृद्ध भारत का निर्माण हो सकेगा।

उन्होंने इस अवसर पर छात्रों को एकाग्रता शक्ति बढ़ाने एवं मन की शांति अनुभव करने के लिए राजयोग ध्यान विधि भी सिखाई।

इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ रचना टम्टा, डॉ. डीएस नेगी, बीके जसवंत सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

मीडिया कोऑर्डिनेटर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मेहलचौरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष जोशी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे शतरंज का दम

रिपोर्ट हिमांशु मेहरा चमोली के पांच खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए...

कुछ लोग केवल उपचार नहीं करते, बल्कि जीवन भी लौटा देते हैं: राजेश पंत

विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात की पवित्र यात्रा केवल पहाड़ों की कठिन...

गोपेश्वर -1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस वृद्धा आश्रम गोपेश्वर में मनाया गया

रिपोर्ट लोकेंद्र रावत 1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day...