Home दिल्‍ली एन सी आर DSMF T-20 क्रिकेट टुर्नामेंट के लींग मैच रोमांचक मोड पर 7 टीमे पहूंची अगले राउंड मे।
दिल्‍ली एन सी आर

DSMF T-20 क्रिकेट टुर्नामेंट के लींग मैच रोमांचक मोड पर 7 टीमे पहूंची अगले राउंड मे।

देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथिग फाउंडेशन (राष्ट्रीय पंजीकृत) द्वारा आयोजित दिल्‍ली एन सी आर का सबसे बडा क्रिकेट टुर्नामेंट  अब रोमांचक मोड की तरफ आ गया है लीग मैच  विनय मार्ग चाणकय पुरी दिल्‍ली मे चल रहे है।

14 अक्‍तुबर चार और 15 अक्‍तुबर को दो  लीग मैच खेले गए। जिसमे रोमांचक मैच देखने को मिला।

14 अक्‍तुकर 2023 को खेले गए मेच इस तरह से रहे

लीग का दूसरा मैच उत्तराखण्ड सुपर स्टाइकर्स व फ्यूचर अकैडमी के बीच खेला गया. उत्तराखण्ड सुपर स्टाइकर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 104 रन बना कर ऑल आउट हो गई. फ्यूचर अकैडमी ने आसानी से मैच 2 विकेट खो कर जीत लिया. कमल बाँगरी मैन ऑफ द मैच व उदय नेगी फाइटर ऑफ़ द मैच चुने गए.

तीसरा लीग मैच पहाड़ी वॉरियर्स और बदरी केदार बैरेथ के बीच खेला गया. पहाड़ी वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर्स मैं 118/9 बनाये. बदरी केदार बैरेथ ने लक्ष्य 15.4 ओवर्स मैं 5 विकेट खो कर पूरा कर मैच जीत लिया. मैन ऑफ़ द मैच अतुल नेगी और फाइटर ऑफ़ द मैच राकेश सिंह चुने गये.

लीग का चौथा मैच यादगार क्लब भेरगाँव और बजरंगी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. यादगार क्लब ने 159/4 रन बनाये. यादगार क्लब ने बजरंगी क्रिकेट क्लब को 154 रन पर समेट कर मैच जीत लिया. अविनाश को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया. दिनेश सिंह बिष्ट को फाइटर ऑफ़ द मैच चुना गया.

लीग का पाँचवा मैच रूकीज़ उत्तराखण्ड और जी.एस.आर. क्रिकेट क्लब के बीच हुआ. रूकीज़ ने पहले खेलते हुए 196/5 रन बनाये. जी.एस.आर. क्रिकेट क्लब ने कड़ी टक्कर दी परंतु 182/9 रन बना कर मैच हार गई. सुनील चौहान अपने ऑल राउंड खेल के कारण मैन ऑफ़ द मैच चुने गए. उन्होंने 57 रन बनाये और 3 विकेट लिए. श्री धीरज पाठक फाइटर ऑफ़ द मैच चुने गए.

आयोजित दोनों मैच के मैन ऑफ़ द मैच ट्रॉफी गौरव सेनानी गढ़वाल राइफल के भूतपूर्व सैनिक द्वारा महिपाल सिंह जी ने प्रदान की.

15.10.2023 को खेले गए तीसरे दिन ओर 

आज लीग का छटा मैच उत्तराखण्ड लायंस और यूके स्टार 11 के बीच खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए उत्तराखण्ड लायंस ने निर्धारित 20 ओवर्स मैं 3 विकेट खो कर 153 रन बनाये. जवाब मैं यूके स्टार 11 उत्तराखण्ड लायंस की घातक तेज गेंदबाज़ी का सामना नहीं कर पायी और 12.2 ओवर मैं 79 रन बना कर ऑल आउट हो कर मैच हार गई. पुष्कर सिंह ने अपनी घातक गेंदबाज़ी से 4 विकेट ले कर मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी जीत ली. गिरीश नेगी को फाइटर ऑफ़ द मैच चुना गया.

आज का दूसरा मैच और लीग का साथवाँ मैच जय माँ बूँगी देवी उत्तराखण्ड और कुमाऊँ हैप्पी क्रिकेट क्लब अल्मोड़ा के बीच खेला गया. कुमाऊँ हैप्पी क्रिकेट क्लब अल्मोड़ा 18.1 ओवर्स मैं 99 रन पर ऑल आउट हो गई. जय माँ बूँगी देवी उत्तराखण्ड ने मैच मात्र 10.3 मैं 3 विकेट खो कर मैच आसानी से जीत लिया. 4 विकेट लेने वाले दुष्यंत कुमार मैन ऑफ़ द मैच चुने गए. मनमोहन सिंह फाइटर ऑफ़ द मैच चुने गये.

फाउंडेशन की टीम मेहनत के साथ तत्परता के साथ इन मैच के सफल आयोजन मैं पूरी मेहनत से लगे रहे. आज के मैच को देखने के लिए जे.एस. रावत (मुख्य सलाहकार), विभा पढ़ियार रावत (एडवोकेट), नमिता रावत चौधरी (एडवोकेट), रेखा जोशी (एडवोकेट) व ख़ुशाल बुटोला अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे. महिला क्रिकेट टीम भी आज प्रैक्टिस के लिए पहुँची थी. अध्यक्ष अर्जुन कंडारी जी ने बताया कि कैसे फाउंडेशन महिलाओं की भी क्रिकेट के लिये प्रोत्साहित करती है. इस प्रयास की पहली कड़ी मैं महिलाओं के लिए भी क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार आयोजित किया जा रहा है. राष्ट्रीय संघटन प्रभारी  अनिल सिंह रौथाण पूरी टीम के साथ सुबह से ही आयोजन की व्यवस्था बनाने मैं लगे रहे ताकि कोई कमी नहीं रह जाये.  देवेंद्र पटवाल (राष्ट्रीय महासचिव).  दरवान रावत (महासचिव जनसंपर्क),  नवल पोखरियाल ,  सुंदर रावत,  विक्रम सिंह नेगी व नरेंद्र बिष्ट इत्यादि कार्यकारिणी के सदस्य अपनी अपनी ज़िमेदारिओं मैं तत्प्रता से लगे रहे.

आयोजित सभी चार मैच के मैन ऑफ़ द मैच ट्रॉफी गौरव सेनानी गढ़वाल राइफल के भूतपूर्व सैनिक बलबीर सिंह सजवान व अजीत सिंह नेगी जी द्वारा दिये गये.
दो दिन के लींग मैचो के आयोजन मैं पूरी फाउंडेशन की टीम मेहनत के साथ तत्परता के साथ लगी रही. फाउंडेशन की कार्यकारिणी के सदस्य  अर्जुन कंडारी (अध्यक्ष),  देवेंद्र पटवाल (राष्ट्रीय महासचिव).  दरवान रावत (महासचिव जनसंपर्क), अनिल सिंह रौथाण (राष्ट्रीय संघटन प्रभारी), बेलम नेगी (राष्ट्रीय खेल प्रभारी), पृथ्वी रावत (सह प्रभारी) सहित अन्य सदस्य मैच की व्यवस्थाओं मैं लगे रहे।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दिल्‍ली-उत्तराखंड मीडिया संगठन दिल्ली’ की पहली कार्यकारिणी का हुआ गठन।

नई दिल्ली, 28 जून: दिल्ली-एनसीआर में कार्यरत उत्तराखंड मूल के प्रवासी पत्रकारों...