Home उत्तराखंड चमोली केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेंज द्बारा बसुकेदार में वन भूमि से हटाया गया अतिक्रमण ग्रामीणों और महिलाओं ने किया जमकर विरोध
चमोली

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेंज द्बारा बसुकेदार में वन भूमि से हटाया गया अतिक्रमण ग्रामीणों और महिलाओं ने किया जमकर विरोध

रिपोर्ट  लोकेन्‍द्र रावत चमोली

पोखरी । केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेंज द्बारा बसुकेदार में वन भूमि से हटाया गया अतिक्रमण ग्रामीणों और महिलाओं ने किया जमकर विरोध ।आज केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेंज के कर्मचारी वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी के नेतृत्व में बसुकेदार शिवालय के आसपास वन भूमि किये गये अबैध अतिक्रमण हटाने पहुंचे तथा वन कर्मियों द्बारा प्रतिक्षालय,शौचालय,संत निवास तथा भोजनालय सहित अन्य अबैध अतिक्रमण को तोडने की कार्यवाही

प्रारंभ की गयी लेकिन ज्योंही आधा अतिक्रमण तोडा गया बड़ी संख्या में आस पास के गडोना ,सरमोला,खाल, कुजासू ,विनगढ के गांवों की महिलाएं और पुरुषों ने बड़ी संख्या में पहुंच कर विरोध किया तथा वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । हर्षवर्धन चौहान,मनवर चौहान, प्रेम बल्लभ बेजवाल,विनोद खाली, जयंती देवी, आशा देवी,कमला देवी, भुवनेश्वरी देवी, आनंदी देवी सहित तमाम ग्रामीणों का कहना है।कि बसुकेदार शिवालय का मंदिर इतने क्षेत्रीय ग्रामीणों की आस्था का केंद्र है ।लोग यहां बड़ी आस्था और श्रदा के साथ पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं ।और मनौतियां मांगते हैं । वर्षात के समय और सावन के महीने जब जलाभिषेक , बेलपत्र

चढ़ाने और पूजा अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्र के और बाहर से यहां भक्त , श्रद्धालु पहुंचते हैं ।उनके रहने ,ठहरने ,खाना पकाने के लिए ग्रामीणों और भक्तों ने यहां बसुकेदार शिवालय मंदिर के आसपास प्रतीक्षालय , शौचालय, भोजनालय ,संत निवास बना रखे हैं ।और वन विभाग देवालयों के आस पास बने इन निर्माणो को अतिक्रमण के नाम पर तोड़ने का कार्य कर रहा है ।जो उचित नहीं है ।और श्रदा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है । ग्रामीण इसका भरपूर विरोध करते हैं । ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद वन विभाग ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही रोक दी । अतिक्रमण हटाने गयी टीम में वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी,उप वन क्षेत्राधिकारी केशव लाल,वन दरोगा आनन्द सिंह रावत,वन दरोगा बीरेंद्र सिंह नेगी, वन दरोगा मदन मोहन सेमवाल,मकर सिंह राणा,सचिन सिरोली, अमित मैठाणी,कु पूजा रावत सहित तमाम वन कर्मी मौजूद थे ।

**********************************

अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्‍यों के साथ मेल कर सकते है  या संपर्क करे jagjigyasu@gmail.com  8851979611 पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए   https://www.facebook.com/Voicemountains

https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चमोली-सिटी गैस नेटवर्क को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित एलएनजी व सीएनजी स्टेशन के लिए उपयुक्त भूमि चयन...

चमोली-3 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची,63,347 नोटिसों पर सुनवाई पूरी, सभी प्रकरण अपलोड

चमोली 09 सितम्बर 2026 (सू.वि.) रिपोर्ट कमलेश पुरोहित 03 अक्टूबर को प्रकाशित...

रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधकर किया समळौ॑ण पौधारोपण। नन्दा जोशी।।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत जनपद चमोली के विकास खण्ड कर्णप्रयाग के ग्राम जयकण्डी...

अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर ने नव नियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत एंकर / नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डा० राजीव पाल...