Home उत्तराखंड चमोली जनपद चमोली के विभिन्न ग्रामों में लगा निर्माण श्रमिकों का जागरूकता कैम्प
चमोली

जनपद चमोली के विभिन्न ग्रामों में लगा निर्माण श्रमिकों का जागरूकता कैम्प

रिपोर्ट  लोकेन्‍द्र रावत

भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण संघ हरिद्वार उत्तराखण्ड (पंजी0 ट्रेड यूनियन ) के द्वारा जनपद चमोली के सरमोला, तलवाडी, जाख, दियारकोट, पोगठा के ग्राम प्रधानों के सहायोग से कैम्प लगाकर निर्माण एवं संनिर्माण कार्यों में लगे कर्मकारों को जागरूक किया गया जनपद चमोली के जिलाध्यक्ष विजयचन्द्र एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा यूनियन के बारे में जानकारी दी गयी विजयचन्द्र ने उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुये कहा कि यूनियन पूरे प्रान्त में निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के लिये कार्य कर ही है। यूनियन का मुख्य उदेश्य निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों का उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण कराकर बोर्ड से मिलने वाले लाभ को दिलवाना है इसी क्रम में जगह-जगह कैम्प लगाये जा रहे हैं।

जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया है कि उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण में पंजीकृत सदस्यों को पंजीकरण के तुरन्त बाद उसका वारिस मृत्योपरान्त सहायता लेने हेतु दावा करने का पात्र हो जाता है। मृत्योपरान्त सहायता रूपये 200000-00 ( रूपये दो लाख मात्र) की राशि प्रदान की जाती है वहीं पुत्री के विवाहोपरान्त सहायता पंजीकरण के 100 दिन के उपरान्त आवेदन पूर्ण कर जमा करने पर 51000-00 ( इक्यावन हजार मात्र) की सहायता डी०बी०टी० के माध्यम से उपलब्ध करायी जाती है इसी तरह प्रसूति सहायता, छात्रवृति सहायता, टूल किट सहायता आदि उपलब्ध कराई जाती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मेहलचौरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष जोशी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे शतरंज का दम

रिपोर्ट हिमांशु मेहरा चमोली के पांच खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए...

कुछ लोग केवल उपचार नहीं करते, बल्कि जीवन भी लौटा देते हैं: राजेश पंत

विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात की पवित्र यात्रा केवल पहाड़ों की कठिन...

गोपेश्वर -1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस वृद्धा आश्रम गोपेश्वर में मनाया गया

रिपोर्ट लोकेंद्र रावत 1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day...