Home उत्तराखंड पौडी बीर पुरिया नैथानी सेवा ट्रस्ट, द्वारा आयोजित बीर पुरिया नैथानी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में द्वारीखाल, प्रमुख महेन्द्र सिह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग।
पौडी

बीर पुरिया नैथानी सेवा ट्रस्ट, द्वारा आयोजित बीर पुरिया नैथानी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में द्वारीखाल, प्रमुख महेन्द्र सिह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल

बीर पुरिया नैथानी के 376वें, जन्म दिवस के अवसर पर बीर पुरिया नैथानी सेवा ट्रस्ट, द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिह राणा ने मुख्य अतिथि, एवं ए0एस0कोठियाल, सेवा निवृत आई0जी0 ने विशिष्ट अतिथि के रूप

में प्रतिभाग किया। बीर पुरिया नैथानी का जन्मोत्सव कार्यक्रम धूम धाम से मनाया गया, मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का फूल मालाओं एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रमुख महेन्द्र सिह राणा ने कहा कि बीर पुरिया नैथानी कल्जीखाल ब्लाॅक के नैथाणा गाॅव में 1648 को जन्मे थे, वे मध्यकालीन गढवाल की राजनीति के सफल कूटनीतिज्ञ, कुशल राजनीतिक, निपुण सेनानायक एवं उच्च शिक्षाविद थे, उन्हें उर्दू, फारसी, संस्कृत, अरबी, अंगे्रजी, हिन्दी भाषाओं का अच्छा ज्ञान भी था। मुगल शासक औंरगजेब के दरबार में उन्होनें जजिया कर का विरोध कर उसको माफ कराया, उन्हीं के नाम पर कल्जीखाल में विद्यालय का नाम पब्लिक इण्टर

काॅलेज पुरियाडाॅग रखा गया है। मैं बीर पुरिया नैथानी ट्रस्ट के सभी सदस्यों का हार्दिक आभार प्रकट करता हूॅ कि उन्होने इस कार्यक्रम मुझे आमंत्रित किया है उन्हीं के गाॅव नैथाणा में एक मूर्ति बनकर तैयार हो रखी है जिसका जल्दी ही उद्घाटन किया जायेगा, निर्मल प्रकाश नैथानी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आप सभी आगन्तुओं का बहुत-बहुत धन्यवाद।
इस अवसर पर पूर्व मुख्य्मंत्री खंडूरी जी के विशेष कार्याधिकारी एवम पूर्व सूचना आयुक्त जे पी ममगाई, मनोहर सिह रावत, चन्द्रमोहन नैथानी, कर्नल प्रवीन नैथानी, अरूण नैथानी, लोकेश नवानी, मनोज इष्टवाल, राकेश रावत सुनील नैथानी, आदि कई गणमान्य ब्यक्ति उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन हेमन्त नैथानी एवं नीरज नैथानी, ने संयुक्त रूप में किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...