Home उत्तराखंड चमोली गोपेश्वर महाविद्यालय के छात्रों ने निकाली हर घर तिरंगा रैली
चमोली

गोपेश्वर महाविद्यालय के छात्रों ने निकाली हर घर तिरंगा रैली

लोकेन्‍द्र सिंह रावत, गोपेश्‍वर

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में रविवार को हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), रोवर्स रेंजर्स एवं यूथ रेड क्रॉस प्रकोष्ठ के स्वयंसेवियों ने प्रतिभाग किया।
रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर बस अड्डे पर समाप्त हुई।

रैली को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ वंदना लोहनी ने नगर के प्रत्येक नागरिक से अपने अपने घरों में राष्ट्रीय एकता का प्रतीक तिरंगा झंडा फहराने का आव्हान किया।

इसके पश्चात स्वयं सेवियों द्वारा मेरी माटी मेरा देश राष्ट्रीय अभियान के तहत गणजेश्वर मंदिर परिसर कुंजो मैकोट में देश के वीर शहीदों की याद में अमृत वाटिका का निर्माण किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के पिचहत्तर स्थानीय फलदार पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर रोवर्स रेंजर्स प्रभारी डॉ जगमोहन नेगी, डॉ भावना मेहरा, यूथ रेड क्रॉस प्रभारी डॉ अरविंद भट्ट, मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ दर्शन सिंह नेगी, नीरज सिंह, पवन, सोनी, प्रशांत, पूनम सहित कई छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चमोली- उत्तराखंड क्रांति दल ने पौराणिक सीता माता मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर लेकर भेंट-वार्ता

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत आज दि0 30 जुलाई, 2026 को उत्तराखंड क्रांति दल...

जिला कांग्रेस कमेटी चमोली की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान समारोह एवं नियुक्ति पत्र वितरण संपन्न।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत गोपेश्वर स्थित प्रगति वेडिंग प्वाइंट में जिला कांग्रेस कमेटी...

कर्णप्रयाग-ईड़ाबधाणी वार्ड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

  जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कर्णप्रयाग नगर पालिका के ईड़ाबधाणी वार्ड का...

दशोली-सेवा,सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा :बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ!

चमोली, 21 जुलाई 2026 (सू.वि.) रिपोर्ट कमलेश पुरोहित 22 जनशिकायतों में से...