Home Uncategorized कोटद्वार भाबर युवा क्लब द्वारा दैवीय आपदा के पीड़ितों के लिए निशुल्क भोजन सेवा रसोई शुरू कर दी गईं है।
Uncategorizedपौडी

कोटद्वार भाबर युवा क्लब द्वारा दैवीय आपदा के पीड़ितों के लिए निशुल्क भोजन सेवा रसोई शुरू कर दी गईं है।

रिपोर्ट नितेन्‍द्र कैंथोला कोटद्वार

आज 12 अगस्त को कोटद्वार भाबर युवा क्लब द्वारा दैवीय आपदा के पीड़ितों के लिए निशुल्क भोजन सेवा रसोई शुरू कर दी गईं है। समाज सेवी गौरव जोशी ने बताया की आपदा क्षेत्र गबर सिंह कैंप कोडिया और काशीरामपुर तल्ला के असहाय जनमानस को निशुल्क प्रतिदिन के भोजन की व्यवस्था दी जा रही है। प्रतिदिन 400 से 500 की संख्या में जनमानस भोजन कर रहे है। जब तक स्थिति सामान्य नही हो जाती ये पॉवर जोन जिम के युवा के सहयोग से सेवा रसोई जारी रहेगी।

संध्या के समय घरों में घुसे मलबे को साफ कर रहे मजदूरों को चाय नाश्ते देने का अभियान भी किया जा रहा है। सेवा रसोई को संचालित करने वालो में प्रियांक सुंदरियाल, विकास नेगी, पूर्व मंडल महामंत्री गौरव जोशी, सुमित नेगी, पॉवर जोन जिम के गौरव पांडे, विवेक कुमार, नितिन कुमार, शुभम कंडवाल आदि शामिल हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...