Home उत्तराखंड ऋषिकेश-समूण फाउंडेशन ने नए साल के अवसर पर कंबल वितरण कर राहत पहुंचाई है.
उत्तराखंड

ऋषिकेश-समूण फाउंडेशन ने नए साल के अवसर पर कंबल वितरण कर राहत पहुंचाई है.

ऋषिकेश की कड़कड़ाती ठंड में सड़कों के किनारे और खुली जगहों पर जीवन यापन करने वाले गरीब लोगों के लिए समूण फाउंडेशन ने नए साल के अवसर पर कंबल वितरण कर राहत पहुंचाई है.
उत्तराखंड में दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा और समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी रहने वाली सामाजिक संस्था समूण फाउंडेशन ने नया साल 2023 कुछ इसी तरह मनाया. समूण फाउंडेशन ने ऋषिकेश की कोयल घाटी, IDPL, हनुमान मंदिर, चंद्रभागा पुल व ऋषिकेश बाजार जैसी जगहों की कड़कड़ाती ठंड में सड़कों पर रहने वाले बेसहारा व बेघर लोगों को कंबल भेंट किए
बता दें कि सामाजिक संस्था समूण फाउंडेशन विभिन्न त्योहारों के अवसर पर इस तरह के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है, जिसकी वजह से समाज में बेसहारा लोगों को काफी मदद मिलती है नए साल के मौके पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला.
समूण फाउंडेशन के इस कंबल वितरण ड्राइव में समूण फाउंडेशन की ओर से भगवान सिंह पंवार, प्रवीण सिंह चौहान, गगन जोशी, शांति प्रसाद जोशी, जितेंद्र जड़धारी व विनोद जेठूडी शामिल रहे.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड-आशा कर्मचारी महासंघ ने आज कुमांऊ/गढवाल से हुंककार भरी, सौपा ज्ञापन।

रिपोर्ट प्रताप सिंह नेगी उत्तराखंड- आशा कर्मचारी महासंघ ने आज कुमांऊ गढवाल...

खटीमा- यूकेडी नेता पंकज सिंह मनोला ने प्रदेशवासियों को दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधा

यूकेडी नेता पंकज सिंह मनोला ने प्रदेशवासियों को दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस...

यमुनोत्री धाम-जनविश्वास का नया इतिहास, जनता का अटूट विश्वास 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के

रिपोर्ट राम शर्मा ;यमुनोत्री माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी के...

राज्य निर्माण आंदोलनकारी विमला कोठियाल को श्रद्धांजलि अर्पित

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक एवं उत्तराखंड...