Home उत्तराखंड पौडी देहरादून रिखणीखाल विकास समिति के वार्षिकोत्सव समारोह की सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल (अभ्यास) की तैयारियाँ जोरों पर ।
पौडी

देहरादून रिखणीखाल विकास समिति के वार्षिकोत्सव समारोह की सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल (अभ्यास) की तैयारियाँ जोरों पर ।

Report- Parbhu Pal  Singh Rawat – Dehradun
जैसे कि आपको विदित है कि देहरादून रिखणीखाल विकास समिति का वार्षिकोत्सव समारोह 08/01/2023 रविवार प्रातः 10:30बजे से जे पी प्लाजा,कारगी चौक देहरादून में होना है।जिसमें श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत माननीय पूर्व मुख्य मंत्री,सुनील उनियाल गामा महापौर नगर निगम देहरादून,महन्त दिलीप सिंह रावत विधायक लैंसडौन,विपिन चन्द्र घिल्डियाल सूचना आयुक्त उत्तराखंड ,रघुवीर सिंह बिष्ट अध्यक्ष हिल डेवलपमेंट मिशन,अनुकृति गुसाई रावत अध्यक्षा महिला उत्थान एवं बाल विकास संस्थान व समाज सेविका,नीरज पन्त प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा सम्मिलित होगें।
इसके साथ आपको रिखणीखाल के उच्च पदों पर नियुक्त पी सी ध्यानी पिटकुल एम डी,शैलेन्द्र सिंह नेगी उप जिलाधिकारी मसूरी, सुरेन्द्र सिंह रावत आयुक्त दिल्ली, आदि कयी हस्तियों से रुबरू होगें।और भी कयी नये चेहरे दिखायी देगे जिन्हें आपने अभी तक न देखा है न सुना है।
आज जे पी प्लाजा के एक स्थान में कार्यक्रम में होने वाले गढ़वाली गीत थडिया,चौफला आदि का रिहर्सल चल रहा है।ये वीडियो,फोटोग्राफ वहीं से ली गयी है।जब मंच पर प्रस्तुत होगा तो वस्त्र साज सज्जा, परिधान,म्यूजियम और भी चार चाँद लगा देगा। म्यूजिशियन भी उम्दा दर्जे के बुलाये गये हैं।शिशुपाल सिंह रावत,योगेन्द्र सिंह नेगी,रूप सिंह रावत आदि लगातार अच्छा से अच्छा कार्यक्रम बनाने को प्रयासरत हैं। पुषपा रावत ,डबराड ,सर्वेश्वरी थपलियाल,श्रुतिकृति बिष्ट व ग्राम कठूड,बराई,वल्सा आदि गाँवो की महिलाए रात दिन एक किये हुए हैं।सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।अतिथियो को भी निमंत्रण दिये जा चुके हैं।सभी ने आने की सूचना भेजी है एवं सहयोग भी करने को आश्वासन दिया है।
अब इन्तजार है तो 08 जनवरी का कि कब वो दिन आये और पूरा रिखणीखाल इसका प्रत्यक्षदर्शी बने व झूम उठे। सिर्फ कमी रहेगी तो आपकी तरफ से ।दिन में सामुहिक भोजन,चाय पकौड़ी,झंगोरा की खीर,पहाड़ी आलू की सब्जी ,भात,कड़ी जिसमें गिन्दाले के पत्ते आदि पडेगे।
पुनः अपील है कि कार्यक्रम की शोभा बढायें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...