Home दिल्‍ली एन सी आर अंकिता भंडारी हत्याकांड की गुंज पहूंची दिल्‍ली जंतर मंतर पर फांसी की मांग की भू कानुन संघर्ष समिति दिल्‍ली ने
दिल्‍ली एन सी आर

अंकिता भंडारी हत्याकांड की गुंज पहूंची दिल्‍ली जंतर मंतर पर फांसी की मांग की भू कानुन संघर्ष समिति दिल्‍ली ने

रिपोर्ट    पहाडो की आवाज

नयी दिल्ली, 27 सितम्बर (वार्ता) उत्तरखंड में जमीन की लूट रोकने के लिए सख्त भूमि कानून लागू करने की मांग कर रहे ‘भू कानून संघर्ष समिति दिल्ली एनसीआर’ के कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में आज यहां प्रदर्शन किया और दोषियों को फांसी देने की मांग की।
अंकिता की हत्या के विरोध में प्रदर्शनकारी यहां प्रसिद्ध जंतर मंतर पर सुबह 10 बजे ‘भू कानून संघर्ष समिति दिल्ली एनसीआर’ के बैनर तले एकत्रित हुए जिसमें बड़ी संख्या में दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान नारेबाजी की और तख्तियां तथा बैनर लेकर मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो-सीबीआई से जांच कराने और हत्यारों को फांसी देने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने अंकिता की हत्या को राज्य सरकार की नाकामी का परिणाम बताया और कहा कि उत्तराखंड में बड़े स्तर पर अवैध रूप से होटल, काटेज, रिसार्ट और रेस्टोरेंट चल रहे हैं जिनमें खूब गैरकानूनी गतिविधियां चलती हैं इसलिए इन सबकी जांच कराई जानी चाहिए।
समिति के सदस्यों ने बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपे और घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की

पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg     फेसबुक पेज https://www.facebook.com/groups/273743894290494

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Related Articles

अंकिता भंडारी न्‍याय के लिए धीरेंद्र प्रताप को रोका गा और थाने ले जाया गया।

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप को आज जंतर...

दिल्ली-हिमालय बचाने के लिए उत्तराखंड में 5th शेड्यूल की उठी मांग।

दिल्ली में ‘उत्तराखंड एकता मंच’ का विशेष प्रशिक्षण सत्र संपन्न। हिमालयी पारिस्थितिकी...