Home उत्तराखंड पौडी श्रीनगर में कीर्तिनगर ब्लॉक के अंतर्गत डागर गांव के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त ,5 लोग गंभीर
पौडी

श्रीनगर में कीर्तिनगर ब्लॉक के अंतर्गत डागर गांव के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त ,5 लोग गंभीर

Report- Nitendra Kinthola

पौड़ी जनपद के श्रीनगर में कीर्तिनगर ब्लॉक के अंतर्गत डागर गांव के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें कोठर और धाती गांव के रहने वाले 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह बस एक शादी समारोह से वापस लौट रही थी। तभी यह हादसा घटित हो गया। वहीं, सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें, कीर्तिनगर कोतवाल चन्द्र भान सिंह ने बताया कि बस बैक करते समय यह हादसा हुआ है। वहीं, सड़क हादसे की सूचना मिलते ही देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी भी बेस अस्पताल पहुंचे और घायल मोहन लाल (45 वर्षीय), मंगल लाल (54 वर्षीय), प्रभु दयाल (53 वर्षीय), मदन लाल (44 वर्षीय) और सोहन लाल (40 वर्षीय) का हाल चाल जाना। डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों की हालत अब स्थिर है।

पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg     फेसबुक पेज https://www.facebook.com/groups/273743894290494

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...