Home Uncategorized रिखणीखाल विकासखंड के गाँवों में वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है!
Uncategorized

रिखणीखाल विकासखंड के गाँवों में वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है!

Repot- Kamlesh Purohit- Uttarakhand

 

पौड़ी। पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल विकासखंड के मंज्याडी सैंण, चुरानी, कलवाडी आदि गाँवों में इस सप्ताह वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक सिद्धखाल के प्रबंधक श्री मनीष गुसांई तथा पंजाब नेशनल बैंक रिखणीखाल के प्रबंधक श्री आशुतोष उपाध्याय, एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देवियोखाल के प्रबंधक श्री J.A. कुनाल व क्रिसिल फाउंडेशन रिखणीखाल केंद्र प्रबंधक सौरभ हिन्दवाण द्वारा ग्रामीणों को बैंक सम्बन्धी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविरों के दौरान ग्रामीणों को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, बैंकिंग सुविधाओं के डिजिटलाइजेशन के साथ-साथ जालसाजों से सतर्क रहने के उपाय भी बताए गए। केंद्र प्रबंधक सौरभ हिन्दवाण ने बताया कि इस तरह के जागरुकता शिविरों का आयोजन भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय जागरुकता सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत “गो डिजिटल गो सिक्यॉर” की थीम पर किया जा रहा है। जिसमें डिजिटल बैंकिंग को ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया जा रहा है।
इस तरह के जागरूक कार्यक्रम क्षेत्र में पहली बार देखने को मिला जिससे ग्रामीण जनसमुदाय में बैंक के प्रति    वि श्वसनीयता को सुदृढ़ करने के लिए कारगार होती दिख रही है

 

अन्‍य खबरो के लिए आप हमारे युटयुब चैनल पर जा सकते है https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

https://www.facebook.com/Voicemountains

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बछेली में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला को बनाया निवाला

बछेली में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला को बनाया निवाला...

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी के खिलाड़ियों ने शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम!

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत संगलाकोटी। विकासखंड एकेश्वर की शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में...

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...