Home दिल्‍ली एन सी आर उत्तराखंड में स्वास्थय सेवाएं को लेकर गढ़वाल हितैषिणी सभा मिली उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत जी से
दिल्‍ली एन सी आर

उत्तराखंड में स्वास्थय सेवाएं को लेकर गढ़वाल हितैषिणी सभा मिली उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत जी से

VOICE OF MOUNTAINS REPORT
दिल्ली स्थित उत्तराखंड प्रवासियों की सबसे वरिष्ठ व बड़ी  सामाजिक संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा, गढवाल भवन, पंचकुइया रोड़,नई दिल्ली के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी व महासचिव पवन कुमार मैठाणी ने दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में  आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत जी को ज्ञापनपत्र देकर  उत्तराखंड के ग्रामीण अंचलों में आम-जन मानस के मध्य में तेजी से फैल रहे बुखार-खांसी पर शीघ्र नियंत्रण करने की मांग करते हुए स्वास्थ्य सेवाएं को उत्तराखंड के दूर-दराज क्षेत्रों में पहुंचाने को कहा। जिससे उत्तराखंड के ग्रामीण अंचलों में तेजी से फैल रहे बुखार व कोविड पर नियंत्रण पाया जा सके। सभा ने  उत्तराखंड के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को दुरुस्त करने की मांग करते हुए उत्तराखंड में तेजी से कोविड से बचाव हेतु वैक्सिनेशन की भी मांग की। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने गढवाल हितैषिणी सभा के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया सरकार पूरे उत्तराखंड में वेक्सिनेशन में तेजी ला रही है, उत्तराखंड के  प्रयत्येक क्षेत्र में स्वास्थय सेवाएं पहुंचाने के साथ-साथ  कोविड टेस्ट की भी व्यवस्था कर रही है। इससे पूर्व मई माह में सभा ने उत्तराखंड की स्वास्थय सेवाओं में सुधार लाने के लिए उत्तराखंड की दिल्ली स्थित रेजिडेंटस कमिश्नर इला गिरी के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापनपत्र दिया था। कोरोनाकाल के चलते मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत जी से दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में सभा के केवल दो ही मुख्य पदाधिकारियों को मिलने की अनुमति मिली।
उत्‍तराखण्‍ड की अन्‍य खबरो के लिए हमारे यु टयुब पर जाऐ

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

इंडिया गेट पर गूंजे अंकिता को न्याय दो के नारे, मोहित डिमरी समेत 30 से अधिक हिरासत में

अंकिता को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की...

दिल्‍ली- देव भूमि उत्तराखंड शिक्षा गौरव सम्मान 2026 से ललित ढौडिंयाल सम्‍मानित हुए।

माननीय ललित ढौडिंयाल जी को देव भूमि सांस्कृति धार्मिक समिति द्रारा शिक्षा...

नोएडा-पावन कला धाम में सजे कविता के रंग, सूफी गीत-संगीत ने बांधा समां

पावन कला धाम में सजे कविता के रंग, सूफी गीत-संगीत ने बांधा...

दिल्ली-एनसीआर में गढ़वाल हितैषिणी सभा का नया सदस्यता अभियान शुरू

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर की प्रमुख सामाजिक संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा, गढ़वाल भवन,...