Home Uncategorized जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने सब्जियों के रेट किए तय मनमाने रेट पर बेच रहे थे व्‍यापारी
Uncategorized

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने सब्जियों के रेट किए तय मनमाने रेट पर बेच रहे थे व्‍यापारी

Satyapal Negi,  Ruderparyag

रूद्रप्रयाग: सब्जी बिक्रेताओं के मनमाने दामों से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लगातार सब्जियों के मूल्य में ओवर रेटिंग की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए डीएम मंगेश घिल्डियाल के आदेश पर जिला पूर्ति अधिकारी रूद्रप्रयाग बचन सिंह रावत ने सब्जियों के दामों की सूची की जारी। अब कोई भी दुकान सब्जियों के दाम में ओवर रेट नही ले सकेगा। जिला पूर्ती अधिकारी ने आदेश में लिखा है कि जारी मूल्य दरों से अधिक वसूलने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जायेगा। विदित है कि रूद्रप्रयाग जिले में कई स्थानों पर सब्जी विक्रेताओं द्वारा बाजार मूल्य से अधिक दामों पर सब्जियों का विक्रय किया जा रहा था। जिसकी लगातार लोगों द्वारा शिकायत की जा रही थी। जिसके बाद प्रशासन एक्शन में आया और अब सब्जियों का विक्रय मूल्य की सूची जारी की गई है। जिसमें आलू 25 रूपये, प्याज 40 रूपये, टमाटर 40 रूपये, भिण्डी 80 रूपये, फूल गोभी 30 रूपये, लौंकी 40 रूपये, शिमला मिर्च 60 रूपये आदि प्रति किलो का मूल्य निर्धारित किया गया है, पूरी सूची निम्न प्रकार से है। जिला पूर्ती अधिकारी बचन सिंह रावत ने निर्धारित मूल्यों की सूची जारी करने के साथ ही ज्यादा मात्रा में सब्जियों का स्टोर करने वाले उपभोक्ताओं पर भी लगाम लगाने के लिए दुकानदारों को दिशानिर्देश जारी किए हैं। अब प्रति उपभोक्ता को 02 किलो आलू, 1 किलो प्याज, 1 किलो टमाटर, 2 किलो गोभी, यानी कुल 6 किलो सब्जी से ज्यादा नही मिलेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Related Articles

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

पहाड़ के जांबाज एसीपी संजय असवाल का कमाल, 11 मिनट में घायल विदेशी खिलाड़ी को पहुंचाया अस्पताल

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी पौड़ी। पहाड़ की मिट्टी में पले-बढ़े जांबाज एसीपी ट्रैफिक...

धुमाकोट- पूर्वाशीं ध्‍यानी, राजकीय इंटर कॉलेज धुमाकोट ने 12वीं मे प्राप्‍त की राज्‍य मे 10वीं रैंक।

रिपोर्ट  महिपाल रावत उत्‍तराखण्‍ड बोर्ड के 12वीं एंव 10वीं कक्षा का आज...