Home Uncategorized कांग्रेस की संविधान बचाओ,उत्तराखंड बचाओ देव याचना रथ पहूंची गैरसैंण ।
Uncategorized

कांग्रेस की संविधान बचाओ,उत्तराखंड बचाओ देव याचना रथ पहूंची गैरसैंण ।

के एस बिष्‍ट गैरसैण/  voiceofmountains

गैरसैंण-23 फरवरी

देव याचना रथ यात्रा पहुंची गैरसैंण।
कांग्रेस की संविधान बचाओ,उत्तराखंड बचाओ देव याचना रथ यात्रा का गैरसैंण पंहुचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में संविधान बचाओ,उत्तराखंड बचाओ देव याचना यात्रा गैरसैंण पहुंची। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो चुकी है देश और प्रदेश में हर तरफ महंगाई,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। विकास के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी हो रही है जिससे जनता में आक्रोश वयाप्त है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार और उत्तराखंड की सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है। पूरे देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। रसोई गैस और खाने पीने की हर चीज दिन प्रतिदिन महंगी होती जा रही है जिससे आमजन का जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है। लेकिन सरकार को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है विकास के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी की जा रही है।
वहीं ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कुंवर सिंह बिष्ट ने मौजूदा सरकार को कोशते हुए कहा कि एक तरफ उत्तराखंड सरकार गैरसैंण को लेकर बड़ी बड़ी बातें कर रही हैं और सत्र के नाम पर चार दिन के लिये पिकनिक मनाने गैरसैंण आ रही है।  जिसका की कांग्रेस पार्टी छेत्र की जनता को साथ लेकर पुरजोर तरीके से विरोध करेगी। वहीं अन्य वक्ताओं ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर जनविरोधी फैसले लेने व देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर आड़े हाथों लिया। वहीं आरोप लगाया कि पूर्वर्ती सरकार की योजनाओं को मौजूदा सरकार अपनी उपलब्धियां बता रही है। कांग्रेसियों ने सरकार से गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करने,गैरसैंण में भू क्रय संशोधन कानून लागू करने, जिला प्रधिकरण को समाप्त करने सहित 34 सूत्रीय मांगों पर कार्यवाही की मांग की।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत,नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र बिष्ट,गोपाल पंत,बीरेंद्र बिष्ट, अधिवक्ता संदीप पंत, कृष्णा नेगी,हरीश पंत,संजय कुमार,धनीराम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

पहाड़ के जांबाज एसीपी संजय असवाल का कमाल, 11 मिनट में घायल विदेशी खिलाड़ी को पहुंचाया अस्पताल

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी पौड़ी। पहाड़ की मिट्टी में पले-बढ़े जांबाज एसीपी ट्रैफिक...

धुमाकोट- पूर्वाशीं ध्‍यानी, राजकीय इंटर कॉलेज धुमाकोट ने 12वीं मे प्राप्‍त की राज्‍य मे 10वीं रैंक।

रिपोर्ट  महिपाल रावत उत्‍तराखण्‍ड बोर्ड के 12वीं एंव 10वीं कक्षा का आज...