Home देश धारा 370 हटाने पर PM मोदी बोले- कश्मीर आंतरिक मसला, सोच-समझकर लिया है फैसला
देश

धारा 370 हटाने पर PM मोदी बोले- कश्मीर आंतरिक मसला, सोच-समझकर लिया है फैसला

जम्मू-कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है. जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग काफी लंबे समय से उठती आई थी, लेकिन ये मसला हर बार टलता ही रहा. नरेंद्र मोदी की सरकार ने इस फैसले को लिया, जिसे मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अबतक का सबसे बड़ा फैसला माना जा रहा है. इस फैसले पर प्रधानमंत्री का कहना है कि ये निर्णय उन्होंने काफी सोच-समझ कर लिया है. और आगे सरकार का कश्मीर को लेकर बड़ा प्लान भी है, ताकि घाटी में विकास को आगे बढ़ाया जा सके.

एक अंग्रेज़ी अखबार को इंटरव्यू देते हुए प्रधानमंत्री ने कश्मीर के मसले पर बात की. उन्होंने कहा कि कश्मीर को लेकर हमारी सरकार ने जो फैसला लिया है, वह पूरी तरह से घरेलू मामला है. हमने इस निर्णय को काफी सोच-समझ कर लिया है, हमें पूरा भरोसा है कि इससे घाटी के लोगों को काफी फायदा होगा.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पटियाला-शुरबीर सिंह पंवार जी गढ़वाली प्रतिनिधि सभा के संरक्षक पद पर मनोनयन*

शुरबीर सिंह पंवार जी गढ़वाली प्रतिनिधि सभा के संरक्षक पद पर मनोनयन*...

“समरांजलि” पुस्तक का विमोचन –स्व. ज्ञान देव घनस्याली को भावभीनी श्रद्धांजलि

(पटियाला) :- दिनांक 15 मार्च, रविवार को पटियाला के परवाना हाल में...

“समरांजलि” पुस्तक का विमोचन – स्व. ज्ञान देव घनस्याली को भावभीनी श्रद्धांजलि

जगदीश भारद्वाज- (पटियाला) :- दिवंगत पहाड़ी सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय ज्ञान देव घनस्याली...

पटियाला-पौड़ी गढ़वाल सभा पटियाला अपने गढ़वाल भवन में एक नये पुस्तकालय का उद्घाटन

पौड़ी गढ़वाल सभा पटियाला अपने गढ़वाल भवन में एक नये पुस्तकालय का...