Home देश नहीं रहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, 81 साल की उम्र में निधन
देश

नहीं रहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, 81 साल की उम्र में निधन

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया. वह 81 साल की थीं. वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं. उनका एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं. उनके नेतृत्व में लगातार तीन बार कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार बनाई. वह सबसे लंबे समय (15 साल) तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं. शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर ढाई बजे दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा. आज शाम 6 बजे से निजामुद्दीन स्थित घर पर अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा.

कांग्रेस की कद्दावर नेता रहीं शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ. उन्होंने दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की और फिल दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से मास्टर्स ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की. शीला दीक्षित साल 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रहीं. बतौर सांसद वह लोकसभा की एस्टिमेट्स कमिटी का हिस्सा भी रहीं.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दीप लाल भारद्वाज ने थामा भाजपा का दामन, आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका

पतलीकूहल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जेपी नड्डा, जयराम ठाकुर और गोविंद...

दीप लाल भारद्वाज को ब्राजील के फ़िलिस्तीनी संस्कृति, कला और विज्ञान अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित

इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कल्चर, आर्ट एंड साइंस ने हिमाचल प्रदेश जिला कुल्लू...

बिलासपुर-हिमाचल एकता मंच द्वारा शान ए बिलासपुर अवार्ड शो का आयोजन किया गया

सीला बिलासपुर के जिला परिषद सभागार मैं हिमाचल एकता मंच द्वारा शान...