आईसीसी विश्वकप 2019 के बेहद रोमांचक फ़ाइनल मुक़ाबले में इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड को हराकर कप जीत लिया है.
लॉर्ड्स में खेला गया यह मैच सुपर ओवर तक खिंचा और उसमें भी दोनों टीमों के स्कोर बराबर हो गए. मगर ज़्यादा बाउंड्री लगाने के कारण कप इंग्लैंड की झोली में चला गया.
इंग्लैंड को पहली बार विश्व कप जीतने में सफलता मिली है. यह पहला मौक़ा है जब 23 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप को नया चैंपियन मिला है.
मैच में न्यूज़ीलैंड ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया था.
सुबह बारिश होने के कारण पिच को गेंदबाज़ों के लिए मददगार माना जा रहा था और यह देखने को भी मिला.

Leave a comment