Home देश यमुना एक्सप्रेसवे हाईवे पर भीषण हादसा,बस नाले में गिरी 29 लोगों की मौत
देश

यमुना एक्सप्रेसवे हाईवे पर भीषण हादसा,बस नाले में गिरी 29 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे हाईवे पर आज सुबह लगभग चार बजे एक भीषण हादसा हो गया है। यहां बस नाले में गिर गई और 29 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह बस आगरा में एक्सप्रेस-वे पर ‘झरना नाला’ में जा गिरी।

इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग की मदद से राहत और बचाव कार्य किया गया। घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। उत्तर प्रदेश रोडवेज की यह डबल डेकर बस इटावा से दिल्ली जा रही थी आगरा के पास यमुना एक्सप्रेस वे से फिसलकर पुल के नीचे नाले में गिर गई। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक बस में 50 लोग सवार थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रियों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए डीएम और एसपी को निर्देश दिया कि घायलों को सभी संभव मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। हालांकि अभी हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। यूपी रोडवेज ने मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए बस हादसे की जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन आयुक्त, मंडल आयुक्त और आगरा के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) वाली एक समिति को 24 घंटे के भीतर घटना की जांच करने का आदेश दिया है। यह समिति दुर्घटना के कारणों को लेकर रिपोर्ट देगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की भी सिफारिश करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा में हुए बस हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। उन्होंने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द ठीक हों। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश रोडवेज की यह डबल डेकर बस इटावा से दिल्ली जा रही थी। कल रविवार होने के कारण इस बस में दिल्ली आने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा थी। जिन्हें सोमवार सुबह अपनी-अपनी ड्यूटी पर जाना था। लेकिन यह यात्री यमुना एक्सप्रेसवे हाईवे पर हुए भीषण हादसे में मौत की आगोश में चल गए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पटियाला-शुरबीर सिंह पंवार जी गढ़वाली प्रतिनिधि सभा के संरक्षक पद पर मनोनयन*

शुरबीर सिंह पंवार जी गढ़वाली प्रतिनिधि सभा के संरक्षक पद पर मनोनयन*...

“समरांजलि” पुस्तक का विमोचन –स्व. ज्ञान देव घनस्याली को भावभीनी श्रद्धांजलि

(पटियाला) :- दिनांक 15 मार्च, रविवार को पटियाला के परवाना हाल में...

“समरांजलि” पुस्तक का विमोचन – स्व. ज्ञान देव घनस्याली को भावभीनी श्रद्धांजलि

जगदीश भारद्वाज- (पटियाला) :- दिवंगत पहाड़ी सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय ज्ञान देव घनस्याली...

पटियाला-पौड़ी गढ़वाल सभा पटियाला अपने गढ़वाल भवन में एक नये पुस्तकालय का उद्घाटन

पौड़ी गढ़वाल सभा पटियाला अपने गढ़वाल भवन में एक नये पुस्तकालय का...