Home उत्तराखंड चमोली प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर के छात्रों का दो दिवसीय औद्योगिक भ्रमण
चमोली

प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर के छात्रों का दो दिवसीय औद्योगिक भ्रमण

रिपोर्ट  लोकेन्‍द्र रावत

वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौधोगिकी विश्वविद्यालय परिसर गोपेश्वर के इलेक्ट्रॉनिक्स कम्यूनिकेशन एवम इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 35 छात्रों एवम 5 शिक्षकों के समूह का दो दिवसीय औद्योगिक भ्रमण मानसखंड साइंस सेंटर, अल्मोड़ा और आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान अनुसंधान संस्थान (ARIES), नैनीताल गया। साइंस सेंटर अल्मोड़ा में छात्रों ने वर्तमान में चल रही नई तकनीकी एवम इनोवेशन से संबंधित ज्ञान प्राप्त किया। इसके अगले दिन छात्रों ने आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान अनुसंधान संस्थान (ARIES), नैनीताल का भ्रमण किया जिसमे छात्रों ने खगोल विज्ञान से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त की और साथ ही विश्व प्रसिद्ध देवस्थल टेलीस्कोप से ब्रह्माण्ड के विभिन्न पहलुओं को समझा। इस भ्रमण में छात्रों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स कम्यूनिकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष श्री अभिषेक अग्रवाल, सहायक प्रोफ़ेसर डॉ अरुण उनियाल के साथ श्री विमल प्रकाश और कुमारी निधि ने भी इस भ्रमण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Related Articles

रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधकर किया समळौ॑ण पौधारोपण। नन्दा जोशी।।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत जनपद चमोली के विकास खण्ड कर्णप्रयाग के ग्राम जयकण्डी...

अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर ने नव नियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत एंकर / नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डा० राजीव पाल...

चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित -केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दूरस्थ एवं...

पीपलकोटी टीएचडीसी हादसे को लेकर UKD ने उठाए गंभीर सवाल, 10 दिन में जवाब देने की मांग

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली, 17 अगस्त 2026। टीएचडीसी पीपलकोटी–सियासैंण परियोजना में 13...