Home उत्तराखंड पौडी आयुष ममगाईं ने प्रदेश में टॉप कर पौड़ी जनपद का नाम किया रोशन
पौडी

आयुष ममगाईं ने प्रदेश में टॉप कर पौड़ी जनपद का नाम किया रोशन

रिपोर्ट जगमोहन डांगी

प्रदेश में एक बार फिर संस्कृत की बोर्ड परीक्षाओं में उत्तरमध्यमा में भुवनेश्वरी संस्कृत विद्यालय के छात्र आयुष ममगाईं ने प्रदेश में टॉप कर पौड़ी जनपद का नाम किया रोशन वही दसवीं में 5 छात्र टॉप टेन में की सूची में सामिल

दिनांक 26 अप्रैल को उत्तराखण्ड संस्कृत बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हुआ जिसमें पूरे प्रदेश में भुवनेश्वरी संस्कृत विद्यालय के छात्रों का दबदबा रहा । उत्तरमध़्यमा( 12) में आयुष ममगाईं ने पूरे प्रदेश में 91% अंकों के साथ किया प्रदेश टॉप, वहीं पूर्वमध़्यमा द्वितीय वर्ष (10) वीं में 5 छात्रों ने टॉप टेन में स्थान बनाया जिसमें शशांक ने 5 वां, आदित्य गैरोला व श्रेयांश ने संयुक्त रूप से 6 वां , जबकि आदित्य थपलियाल व दिव्यांशु थपलियाल ने संयुक्त रूप से 8 वां स्थान प्राप्त किया इस अवसर पर विद्यालय में बहुत उत्साह का माहौल रहा प्रधानाचार्य अनसुया प्रसाद सुन्दरियाल व वरिष्ठ अध्यापक नवीन जुयाल जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की छात्रों व हमारे शिक्षकों की दिनरात की मेहनत का सुखद परिणाम निकला, इस अवसर पर आचार्य नवीन ममगाँई , अनूप कुकरेती, ईशान , कमलदीप, आशीष , नीरज, अकिंत आदि अध्यापकों ने सभी छात्रों को बधाई दी, सभी अभिभावकों ने भावुक होकर गुरूजनों का धन्यवाद दिया। आयुष ममगाई ग्राम मूल मोल्ठी नंदवालस्यूं पट्टी पौड़ी विकास खंड के निवासी है। आयुष ममगाई की माता रेनू देवी गृहणी है। पिताजी निजी कंपनी में जॉब करते है। बालक की इस कामयाबी का श्रेय गुरुजनों को दिया और गुरुजनों का विशेष आभार व्यक्त किया।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Related Articles

पौड़ी गढ़वाल: जनता इंटर कॉलेज धांधणखेत ने प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, ₹5 लाख से सम्मानित

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता...

पौडी- कल्जीखाल में एंटी ड्रग शिविर नशे से दूर रहें, भविष्य सुरक्षित रखें!

रिपोर्ट: विक्रम पटवाल कल्जीखाल (पौड़ी गढ़वाल)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल...

मानव-वन्यजीव संघर्ष और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ यूकेडी का महा हस्ताक्षर अभियान शुरू

लैंसडाउन विधानसभा में मुकेश बिष्ट की पहल, राष्ट्रपति को भेजा जाएगा हजारों...