Home Uncategorized टिहरी से मूल निवास स्वाभिमान रैली से गरजेगी पूरे पहाड़ में आंदोलन की आवाज़
Uncategorized

टिहरी से मूल निवास स्वाभिमान रैली से गरजेगी पूरे पहाड़ में आंदोलन की आवाज़

विशेष रिपोर्ट पहाडो की आवाज

उत्तराखण्ड में मूल निवास और मजबूत भू कानून की माँग को लेकर हो रहा आंदोलन अब टिहरी भी पहुँच गया है । आगामी 11 फरवरी को नई टिहरी में प्रस्तावित मूल निवास स्वाभिमान रैली में प्रदेश भर से लोगो की आने की संभावना है ।
मूल निवास भू कानून समन्वय सँघर्ष समिति के सह संयोजक लू शुन टोडरिया एवं समिति के सदस्य देवेंद्र नौडियाल मोनू ने कहा है कि मूल निवास स्वाभिमान आंदोलन अब उत्तराखण्ड आन्दोलन की तर्ज़ पर आगे बढ़ रहा है । टिहरी क्रांतिकारियों की धरती है,श्रीदेव सुमन की इस धरती से अब पुनः मूल निवासियों के अधिकारों के आंदोलन का बिगुल बजेगा जो पूरे उत्तराखण्ड के कोने कोने तक पहुंचेगा ।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नई टिहरी पीजी कॉलेज गंगा भगत नेगी, समिति के टिहरी संयोजक भरत भूषण गोदियाल, सदस्य अमित पंत कहा है कि इस राज्य में मूल निवासियों के अधिकारों पर हो रहा कुठाराघात बिल्कुल बर्दाश्त नही किया जाएगा और टिहरी में होने वाली रैली बता देगी की उत्तराखण्ड की जनता अब अपने अधिकारों को लेकर एकजुट हो रही है ।

समाजसेवी राकेश राणा,पूर्व छात्रसंघ महासचिव नई टिहरी पीजी कॉलेज पर्वत कुमाई ने कहा की राज्य आंदोलन से ही उत्तराखण्ड के जल जंगल जमीनों पर मूल निवासियों के अधिकारों की बात होती थी, परंतु यह इस राज्य का दुर्भाग्य रहा कि राज्य बनने के 23 साल बाद भी राज्य का मूल निवासी अपने ही राज्य में दूसरे दर्जे का नागरिक बनकर रह गया ।

राज्य आंदोलनकारी विक्रम बिष्ट एवं समिति के सदस्य विपिन पँवार ने कहा देहरादून हल्द्वानी भिकियासैंण बागेश्वर में हुए विशाल प्रदर्शन यह बताने को काफी है कि उत्तराखण्ड राज्य का मूल निवासी अपने अधिकारों को लेकर कितना सजग हो चुका है और जब तक वह अपने अधिकारों को लेगा नही तब वह किसी भी हालत में चुप नही बैठेंगे ।

पहाड से जुडी अन्‍य खबरो को देखे

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Related Articles

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

पहाड़ के जांबाज एसीपी संजय असवाल का कमाल, 11 मिनट में घायल विदेशी खिलाड़ी को पहुंचाया अस्पताल

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी पौड़ी। पहाड़ की मिट्टी में पले-बढ़े जांबाज एसीपी ट्रैफिक...

धुमाकोट- पूर्वाशीं ध्‍यानी, राजकीय इंटर कॉलेज धुमाकोट ने 12वीं मे प्राप्‍त की राज्‍य मे 10वीं रैंक।

रिपोर्ट  महिपाल रावत उत्‍तराखण्‍ड बोर्ड के 12वीं एंव 10वीं कक्षा का आज...