Home उत्तराखंड चमोली गोपेश्वर महाविद्यालय में आयोजित हुई मांगल संगोष्ठी
चमोली

गोपेश्वर महाविद्यालय में आयोजित हुई मांगल संगोष्ठी

रिपोर्ट  लोकेन्‍द्र रावत

स्ववित्त पोषित बी.एड. विभाग में ई.पी.सी. विषय के अन्तर्गत लोक कला और संस्कृति विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई।

संगोष्ठी के बाद मंगल कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें पूरे विवाह का दृश्य मंचित कर पारंपरिक मांगल गाने गाने सिखाए गए।


संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य प्रो. कुलदीप सिंह नेगी ने कहा कि छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ अपनी संस्कृति, लोक कला, परम्परा और भाषा को भी संरक्षित करने का प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम संयोजक बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रमाकांत यादव ने कहा बीएड प्रशिक्षुओं के व्यक्तित्व विकास करने के लिए ईपीसी के तहत इस तरह के आयोजन किए जाते हैं जिसमें स्थानीय लोककला एवं संस्कृति संरक्षण के कार्यक्रम होते हैं।

दीपिका सेमवाल एवं हेमचन्द के संचालन में हुए मांगल कार्यशाला में दुल्हन की भूमिका में अंबिका तथा पंडित की भूमिका में दिव्यांशु सेमवाल के अभिनय को अतिथियों ने खूब सराहा। इसके साथ ही छात्र छात्राओं ने कार्यशाला में पारंपरिक पोशाक पहनकर माता पिता, भाई बहिन, मामा, चाचा चाची, ताऊ ताई आदि की भूमिका बखूबी निभाई।

कार्यक्रम के अंत में उत्तराखंड के विभिन्न प्रकार के स्थानीय पकवानों को अतिथियों हेतु परोसा गया।

इस अवसर पर डॉ शिव कुमार लाल, डा. नाभेंद्र सिंह गुसाईं, डॉ बबिता, डॉ समीक्षा, डॉ राजेश मिश्रा, रूपिन कंडारी, विनीत डिमरी, राजेन्द्र रावत, दलीप कुमार, सतीश डिमरी आदि उपस्थित रहे।

आज हमारे सहयोगी युवा पत्रकार लोकेन्‍द्र को जन्‍मवार की हार्दिक शुभकानाऐ

 

अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्‍यों के साथ मेल कर सकते है  या संपर्क करे jagjigyasu@gmail.com  8851979611 पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए   https://www.facebook.com/Voicemountains

https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दशोली-सेवा,सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा :बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ!

चमोली, 21 जुलाई 2026 (सू.वि.) रिपोर्ट कमलेश पुरोहित 22 जनशिकायतों में से...

ग्वालदम में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं का मिला लाभ

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली जनपद में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह’ के...

‘दशोली में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर, 174 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली, 09 जुलाई, 2026 (सू.वि. ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण...