Home उत्तराखंड चमोली राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर प्रेरणा कोचिंग सेंटर हेतु आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा
चमोली

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर प्रेरणा कोचिंग सेंटर हेतु आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा

रिपोर्ट  लोकेन्‍द्र सिंह रावत

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में वृहस्पतिवार को जिला प्रशासन चमोली द्वारा संचालित निशुल्क प्रेरणा कोचिंग सेंटर हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई।

प्रेरणा कोचिंग संस्थान के नोडल अधिकारी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि जिला प्रशासन चमोली द्वारा सन 2019 से गोपेश्वर महाविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निशुल्क प्रेरणा कोचिंग सेंटर चलाया जा रहा है, जिसमें आईएएस, पीसीएस, अधीनस्थ चयन आयोग, बैंकिंग एवं अन्य एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु प्रशिक्षित विषय विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क कोचिंग कराई जाती है।

कोचिंग सेंटर के महाविद्यालय संयोजक डॉ डीएस नेगी ने बताया कि सप्तम बैच हेतु आज आयोजित प्रवेश परीक्षा के लिए 250 छात्रों ने आवेदन किया जिसमें से 225 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए एवं नए बैच की कक्षाएं 11 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगी।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो एमके उनियाल, डॉ ममता असवाल, डॉ मनीष मिश्रा, राजेश चौहान, सूरज कुमार आदि उपस्थित रहे।

**********************************

अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्‍यों के साथ मेल कर सकते है  या संपर्क करे jagjigyasu@gmail.com  8851979611 पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए   https://www.facebook.com/Voicemountains

https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दशोली-सेवा,सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा :बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ!

चमोली, 21 जुलाई 2026 (सू.वि.) रिपोर्ट कमलेश पुरोहित 22 जनशिकायतों में से...

ग्वालदम में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं का मिला लाभ

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली जनपद में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह’ के...

‘दशोली में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर, 174 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली, 09 जुलाई, 2026 (सू.वि. ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण...