Home उत्तराखंड चमोली चमोली – धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात गर्भगृह में विराजी मां राजराजेश्वरी इंद्रामती की डोली
चमोली

चमोली – धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात गर्भगृह में विराजी मां राजराजेश्वरी इंद्रामती की डोली

रिपोर्ट  लोकेन्‍द्र रावत

पोखरी विकास खण्ड के कुमेड़ा गांव की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी इंद्रामती की विग्रह डोली भगवान बद्रीविशाल के दर्शनों के पश्चात आज धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत विधिवत रूप से अपने गद्दी स्थल में विराजमान हो गई है।

मां इंद्रामती की डोली ने आज कुमेड़ा गांव में घर घर जाकर भक्तों एवं धियाणियों का अर्घ्य, पुष्प, भेंट, दक्षिणा स्वीकार की एवं भक्तों को आशीर्वाद दिया।

सांयकाल में हवन के पश्चात दिव्यभोज का आयोजन किया गया एवं माता को उसके मूल गद्दी स्थल में विराजमान किया गया।
माता की धियाणियों ने विदाई के जागर एवं भजन गाकर माता को अश्रुपूर्ण विदाई दी। 28 वर्षों के बाद आयोजित हुई इस बद्रीनाथ यात्रा में देश विदेश से भक्तगण माता के दर्शनों के लिए उमड़ पड़े। इस अनुष्ठान के साथ ही माता की उन्नीस दिवसीय बद्रीनाथ यात्रा का समापन हो गया है।

इस अवसर पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह कंडारी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, प्रधान चंद्रमोहन सिंह नेगी, मुख्य पुजारी शिवप्रसाद खाली, भगवती प्रसाद खाली, जगमोहन भट्ट, भगवती रावत, चंद्रमोहन रावत, प्रियांशु रावत, कृपाल सिंह नेगी, जयबीर नेगी, बलवंत सिंह नेगी, प्रीतम नेगी, मनीष नेगी, राजबीर कंडारी, जयपाल सिंह रावत, धर्म सिंह रावत, ईश्वर रावत, रवि रावत, सज्जन बर्तवाल, ईश्वर राणा, दर्शन सिंह नेगी, ढोलववादक संतोष कुमार, गोविंदलाल, कमल लाल, प्रेमलाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मेहलचौरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष जोशी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे शतरंज का दम

रिपोर्ट हिमांशु मेहरा चमोली के पांच खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए...

कुछ लोग केवल उपचार नहीं करते, बल्कि जीवन भी लौटा देते हैं: राजेश पंत

विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात की पवित्र यात्रा केवल पहाड़ों की कठिन...

गोपेश्वर -1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस वृद्धा आश्रम गोपेश्वर में मनाया गया

रिपोर्ट लोकेंद्र रावत 1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day...