Home उत्तराखंड नैनीताल सीएचसी गरमपानी में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ प्रत्‍येक गुरुवार को बेतालघाट सीएचसी में नौनिहालों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी।
नैनीताल

सीएचसी गरमपानी में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ प्रत्‍येक गुरुवार को बेतालघाट सीएचसी में नौनिहालों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी।

रिपोर्ट  तारा भंडारी, बेतालघाट
रोग विशेषज्ञ ने जताई इच्छा तो प्रबंधन ने दी हरी झंडी
◾ बेतालघाट समेत सैकड़ों गांवों के बाशिंदों को मिल सकेगा लाभ
◾क्षेत्रवासियों ने जताया स्वास्थ्य विभाग का आभार
लंबे समय से उठ रही मांग के बाद आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने बेतालघाट क्षेत्र के वाशिंदों की सुध ले ही ली। अब प्रत्येक गुरुवार को सीएचसी गरमपानी में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ बेतालघाट सीएचसी में नौनिहालों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी। चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत के अनुसार बाल रोग विशेषज्ञ तय रोस्टर के अनुसार सीएचसी बेतालघाट में ओपीडी करेंगी।
सीएससी बेतालघाट में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती का मुद्दा समय-समय पर उठता रहा है। दूरदराज के गांवों के लोग उपचार को सीएचसी पहुंचते हैं पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती न होने से मायूस होकर लोगों को दूरदराज रुख करना पड़ता है। लगातार विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग उठ रही है। अब स्वास्थ्य विभाग ने जनहित को ध्यान में रख महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत के अनुसार बाल रोग विशेषज्ञ डा. साक्षी को प्रत्येक गुरुवार सीएचसी बेतालघाट में ओपीडी के निर्देश दिए गए हैं। बताया की डा. साक्षी ने भी बेतालघाट में कैंप करने की इच्छा जताई थी। बाल रोग विशेषज्ञ के प्रत्येक गुरुवार सीएचसी बेतालघाट में ओपीडी के निर्देश जारी होने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता तारा भंडारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष बालम सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान शेखर दानी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दलिप सिंह नेगी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शेखर फुलारा रमेश तिवारी कुलवंत सिंह जलाल हरीश पांडे धीरज जोशी समेत क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया है। कहा की स्वास्थ्य विभाग के जनहित में लिए गए निर्णय से निश्चित रुप से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रामनगर के कानिया में 42 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित ; उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में एक...

नैनीताल -HC ने दिए रामनगर छात्र संघ चुनांव के मतपत्रों की रिकाउंटिंग के आदेश

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पीएनजी डिग्री कॉलेज रामनगर छात्र संघ...

हल्द्वानी में ‘उत्तराखंड स्वैग’ के अंतिम ऑडिशन संपन्न, सुपरस्टार राकेश कर्नवाल की मौजूदगी ने बांधा समां

हल्द्वानी। उत्तराखंड की छिपी हुई संगीत प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने के...

रामनगर-शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) एवं पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य बिंदुओं पर मुख्‍यमंत्री को सोपा ज्ञापन।

रिपोर्ट महिपाल रापव माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर धामी जी, केंद्रीय सड़क...