Home उत्तराखंड चमोली राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के छात्र सूरज पुरोहित ने रसायन विज्ञान विषय में प्रतिष्ठित सीएसआईआर नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है
चमोली

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के छात्र सूरज पुरोहित ने रसायन विज्ञान विषय में प्रतिष्ठित सीएसआईआर नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है

सूरज ने की नेट परीक्षा उत्तीर्ण

रिपोर्ट  लोकेन्‍द्र रावत चमोली

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के छात्र सूरज पुरोहित ने रसायन विज्ञान विषय में प्रतिष्ठित सीएसआईआर नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है।

सूरज पुरोहित का जन्म चमोली जिले के ग्राम सिमली, पोस्ट ऑफिस तेफना, नंदप्रयाग में हुआ ।
वर्तमान में सूरज पुरोहित दून विश्विद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग से शोध कार्य कर रहे हैं। शोध कार्य किए जाने हेतु सूरज पुरोहित की शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की बहुचर्चित एवं बहु प्रतिस्पर्धात्मक डीएसटी इंस्पायर छात्रवृति भी मिल रही है।

सूरज ने दसवीं और बारहवीं तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी चमोली से 2015 में पूरी हुई।

सूरज ने बी.एस.सी. एवं एम.एससी. की पढ़ाई राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय गोपेश्वर परिसर चमोली में रसायन विज्ञान में पूरी की तथा वर्ष 2020 में एम.एससी. रसायन विज्ञान में पूरे विश्व विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
उन्होंने वर्ष 2022 में राष्ट्रीय स्तर की बहुप्रतिष्ठित गेट परीक्षा ऑल इंडिया रैंक 1287 के साथ उत्तीर्ण की।
सूरज ने बताया कि इस लक्ष्य की प्रेरणा मुझे मेरे मामा डॉ. भगवती प्रसाद पुरोहित से मिली तथा सफलता का पूरा श्रेय मैं रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गिरधर जोशी, अपने माता पिता, विभाग के प्राध्यापकों एवं महाविद्यालय के समस्त गुरुजनों को देता हूं।

सूरज की इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रो. रचना नौटियाल, डॉ गिरधर जोशी, डॉ रोहित वर्मा, डॉ रमन बहुगुणा, डॉ राजेंद्र बिष्ट आदि ने बधाई देते हुए प्रसन्नता जताई।

—————————————————–

अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्‍यों के साथ मेल कर सकते है

या संपर्क करे jagjigyasu@gmail.com  8851979611

पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए

https://www.facebook.com/Voicemountains

https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मेहलचौरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष जोशी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे शतरंज का दम

रिपोर्ट हिमांशु मेहरा चमोली के पांच खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए...

कुछ लोग केवल उपचार नहीं करते, बल्कि जीवन भी लौटा देते हैं: राजेश पंत

विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात की पवित्र यात्रा केवल पहाड़ों की कठिन...

गोपेश्वर -1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस वृद्धा आश्रम गोपेश्वर में मनाया गया

रिपोर्ट लोकेंद्र रावत 1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day...