Home उत्तराखंड चमोली प्रख्यात पर्यावरणविद पद्मभूषण चंडी प्रसाद भट्ट ने किया गोपेश्वर महाविद्यालय की पत्रिका रुद्राक्ष का विमोचन।
चमोली

प्रख्यात पर्यावरणविद पद्मभूषण चंडी प्रसाद भट्ट ने किया गोपेश्वर महाविद्यालय की पत्रिका रुद्राक्ष का विमोचन।

रिपोर्ट  लोकेन्‍द्र रावत चमोली

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर की वार्षिक पत्रिका रुद्राक्ष का आज विधिवत विमोचन हो गया है।

प्रख्यात पर्यावरणविद पद्मभूषण चंडी प्रसाद भट्ट ने एक सादे समारोह में पत्रिका का विमोचन किया। पत्रिका का विमोचन करने के बाद उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षा संस्थान की वार्षिक पत्रिका उसके छात्रों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का बौद्धिक दर्पण होता है।

प्राचार्य प्रो. रचना नौटियाल ने कहा कि पत्रिका का रुद्राक्ष नाम से विमोचित पहला संस्करण विभिन्न प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों एवं शोधपरक लेखों का सुसज्जित है।

पत्रिका के प्रधान संपादक असिस्टेंट प्रो. दर्शन सिंह नेगी ने कहा कि यह पत्रिका पिछले तीन शैक्षणिक सत्रों का संयुक्तांक है जिसमें महाविद्यालय की समस्त शैक्षिक एवं शिक्षणेत्तर गतिविधियां की आख्या संकलित है एवं यह पत्रिका आने वाले समय में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने का काम करेगी।
इस अवसर पर डॉ भावना मेहरा, डॉ विनीता नेगी, डॉ रमाकांत यादव, डॉ जगमोहन नेगी, डॉ अरविंद भट्ट, डॉ दिनेश सती आदि उपस्थित थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधकर किया समळौ॑ण पौधारोपण। नन्दा जोशी।।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत जनपद चमोली के विकास खण्ड कर्णप्रयाग के ग्राम जयकण्डी...

अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर ने नव नियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत एंकर / नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डा० राजीव पाल...

चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित -केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दूरस्थ एवं...

पीपलकोटी टीएचडीसी हादसे को लेकर UKD ने उठाए गंभीर सवाल, 10 दिन में जवाब देने की मांग

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली, 17 अगस्त 2026। टीएचडीसी पीपलकोटी–सियासैंण परियोजना में 13...