Home उत्तराखंड पौडी माई चौक जमेली में प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्रसिंह राणा ने किया टिन सेड़  का निर्माण हेतु भूमि पूजनः-
पौडी

माई चौक जमेली में प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्रसिंह राणा ने किया टिन सेड़  का निर्माण हेतु भूमि पूजनः-

Report Vikram Patwal- Pauri
विकासखण्ड द्वारीखाल के ग्राम पंचायत जमेली में प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने 2 लाख रूपये की लागत से बनने वाले टिन सेड निर्माण का माई चौक जमेली में भूमि पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
जमेली ग्राम में प्रमुख के आगमन पर ग्रामवासियों,जनप्रतिनिधियों एवं प्रधान ग्राम पंचायत द्वारा ढोल दमाऊ के साथ माल्यार्पण कर प्रमुख का स्वागत किया,अपने गॉव में प्रमुख के आगमन पर ग्रामवासियों ने खुशी का इजहार किया, माई चौक में प्रधान नीलम देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई,जिसमें प्रधान जमेली ने अपने सम्बोधन में प्रमुख को विकास पुरूष की संज्ञा देते हुए कहा कि आज पहली बार किसी जनप्रतिनिधि द्वारा महिलाओ को सम्मान दिया है आज हर गॉव की महिला मंगलदलों को प्रमुख द्वारा सम्मानित किया जाता है। पूर्व क्षे.पं.स. विजयलक्ष्मी ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रमुख ने डाडामण्डी गेद मेला में ऐतिहासिक मंच का निर्माण कर क्षेत्रवासियों की बहुत पुरानी मॉग पूरी की है। उन्होने हमेशा मातृशक्ति को सम्मान दिया है। अपने सम्बोधन में में प्रमुख ने कहा कि आज ग्रामवासियों के बीच आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है मेरा प्रयास है कि अपने क्षेत्र के लिए कुछ कर सकू। आप लोगो का सहयोग इसी प्रकार मिलता रहे,निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे। आज हमने भूमि पूजन कर इस टीन सैड के लिए 2 लाख रूपये स्वीकृत कर दिए है। इस अवसर पर प्रधान जमेली द्वारा भण्डारे का आयोजन भी किया गया। सभी ने भण्डारी में पहॅुचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौहान,पूर्व प्रधान राकेश सिंह जमेली,जिला पंचायत सदस्य कुलभूषण,क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमोहन सिंह नेगी,यशपाल सिंह,भारत सिंह,विजयमान,सन्दीप सिंह प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी,प्रधान बौठा चन्द्रमोहन चौधरी,प्रधान खेड़ा सूमा देवी,प्रधान जुयालगांव नीला देवी,प्रधान लोषण जगमोहन देवरानी,प्रधान भैडगांव सुनीता देवी, प्रधान रिगवाड़ गांव उदेय सिंह,प्रधान तोली प्रमोद सिंह खण्ड विकास अधिकारी जयकृत सिंह बिष्ट,पूर्व सैनिक राजेश बिष्ट भारी संख्या में ग्रामीण एवं विकासखण्ड के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन बिष्ट पूर्व स0वि0अधि0पं0 ने किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...