Home उत्तराखंड पौडी द्वारीखाल -महेन्द्र राणा ब्लाॅक प्रमुख द्वारीखाल ने कृषक उन्नयन गोष्ठी का किया उद्घाटन
पौडी

द्वारीखाल -महेन्द्र राणा ब्लाॅक प्रमुख द्वारीखाल ने कृषक उन्नयन गोष्ठी का किया उद्घाटन

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पौडी

आज विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में आत्मा परियोजना द्वारा कृषक गोष्ठी का प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र राणा ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। आत्मा परियोजना द्वारा संचालित योजनाओं की कृषकों को जानकारी देने हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया, आत्मा परियोजना प्रभारी कुकरेती द्वारा कृषि विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी। अपने सम्बोधन में प्रमुख द्वारा जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती करने का कहा गया,हमें पुनः अपने पुरानी खेती प्रथा को शुश् करना चाहिए तभी हम पहाड़ के गाॅवों में प्राकृतिक रूप से रह सकते है,हमें मोटा अनाज फिर से उत्पादन करने होगे।
जिसमें हमारा स्वस्थ ठीक रह सके,हमें मडुंवा झंगोरा आदि पुराने आनाजों का खान पान शुरू करना चाहिऐ। इस प्रकार की बैठकों से हमारे कृषकों को लाभ मिलेगा। मेरा कृषकों से अनुरोध है कि आप इन गोष्ठियों में अपने विचार रख सकते है इस अवसर पर विकासखण्ड प्रभारी संजय श्रीवास्तव भण्डार प्रभारी रमेश कठैत, न्याय पंचायत प्रभारी मुकेश कुमार,अमित गौड़,अन्यंन बहुखंडी,आत्मा के अध्यक्ष रवीन्द्र रावत कनिष्ठ प्रमुख, प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी जिला पंचायत कुलभुषण,प्रधान दिउसा यशपाल सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता भूतपूर्व सैनिक श्री राजेश बिष्ट मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन बिष्ट द्वारा किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...