Home उत्तराखंड पौडी आदिशक्ति माॅ भुवनेश्वरी मन्दिर विकास मिशन सांगुडा विकासखण्ड कल्जीखाल का तृवार्षिक चुनाव में मदन सिंह रावत अध्यक्ष एवं महेन्द्र राणा बने उपाध्यक्ष
पौडी

आदिशक्ति माॅ भुवनेश्वरी मन्दिर विकास मिशन सांगुडा विकासखण्ड कल्जीखाल का तृवार्षिक चुनाव में मदन सिंह रावत अध्यक्ष एवं महेन्द्र राणा बने उपाध्यक्ष

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल

आज आदिशक्ति माॅ भुवनेश्वरी मन्दिर विकास मिशन सांगुडा, बिलखेत विकासखण्ड कल्जीखाल पौड़ी गढ़वाल का तृवार्षिक चुनाव डाॅ पुष्कर मोहन नैथानी चुनाव पर्यवेक्षक की देख रेख में सम्पन्न हुआ। नई कार्यकारणी का गठन 2023-26 के लिए किया गया। जिसमें सर्वसहमति से अध्यक्ष पद पर मदन सिंह रावत,उपाध्यक्ष पद पर महेन्द्र सिंह राणा ब्लाॅक प्रमुख द्वारीखाल,सचिव पद पर सोम दत्त नैथानी, उपसचिव पद पर राजेन्द्र सिंह रावत,कोषाध्यक्ष पर अलोक नैथानी,उप कोषाध्यक्ष आशीष नैथानी,लेखा परीक्षक अनंत नैथानी,सदस्य पद पर हेमन्द कुमार नैथानी एवं वीभा रावत को र्निवाचित किया गया। सभी पदों पर र्निवाचन निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुआ। डाॅ पुष्कर मोहन नैथानी चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा सभी पदाधिकारियों को मनोनीत पत्र देकर नई कार्यकारणी कोे धन्यवाद एवं शुभकामनाए दी। निर्वाचन सम्पन्न कराने में डाॅ नेत्र बल्लभ नैथानी पूर्व अध्यक्ष एवं भारत भूषण नैथानी का सहयोग रहा, यह समिति तीन वर्ष के लिए कार्य करेगी। उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध रूप से निर्वाचित महेन्द्र राणा ने अपने सम्बोधन में सभी का धन्यवाद किया और कहा कि हम सब मिलजुल कर माॅ भुवनेश्वरी मन्दिर के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगें, ये हमारी माॅ भुवनेश्वरी मन्दिर हम सबकी आस्था से जुडा हुआ है ओर सभी को माॅ के चरणो में समय देना चाहिए। माॅ भुवनेश्वरी आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें। इस अवसर पर निवर्तमान समिति के कई पूर्व पदााधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ नैत्र बल्लभ नैथानी द्वारा किया गया।

पहाड से जुडी अन्‍य खबरो को हमारे लिंक मे देखे

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...