Home Uncategorized गैरसैण में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का चुनाव सम्पन्न : दूसरी बार अध्यक्ष बने अवतार सिंह रावत
Uncategorizedचमोली

गैरसैण में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का चुनाव सम्पन्न : दूसरी बार अध्यक्ष बने अवतार सिंह रावत

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की गैरसैण इकाई में रविवार 29 जनवरी को चुनाव शालीनतापूर्वक सम्पन्न हुए, चुनाव में इस बार कई नए पत्रकारों को भी उच्च पदों से नवाजा गया।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिंह नेगी जी के आदेशानुसार आज सुबह 11 बजे चुनाव शुरू हुए जिसमें चुनाव प्रभारी के रूप में नरेंद्र बरमोला रहे।
गैरसैण में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के संरक्षक श्री मोहन राम टम्टा हैं ।  श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की इकाई ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में बनाने में उनका अहम योगदान है।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की गैरसैण इकाई के अध्यक्ष पद पर दूसरी बार श्री अवतार सिंह रावत को चुना गया। वहीं महामंत्री पद पर दिलवर बिष्ट चुने गए।
यूनियन में दो उपाध्यक्षों में क्रमशः श्री नरेंद्र प्रसाद बरमोला और श्री कुंवर सिंह नेगी को चुना गया। कोषाध्यक्ष के पद पर कैलाश बेलवाल चुने गए। सांस्कृतिक सचिव श्री हिमांशु मेहरा को चुना गया और सचिव के पद पर मयंक गौड़ साथ ही सहसचिव के पद पर श्री भवान सिंह बेलवाल चुने गए। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में श्री बलवंत सिंह राणा, श्री कुंदन सिंह, श्री मोहन शाह, श्री मनोज सिंह और श्री मेहरबान सिंह कठैत को चुना गया।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन देशभर में पत्रकारों का एक मजबूत संगठन है जो समय-समय पर सामाजिक मुद्दे उठाता है साथ ही पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित है।
पहाड से जुडी अन्‍य खबरो को हमारे लिंक मे देखे

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधकर किया समळौ॑ण पौधारोपण। नन्दा जोशी।।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत जनपद चमोली के विकास खण्ड कर्णप्रयाग के ग्राम जयकण्डी...

अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर ने नव नियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत एंकर / नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डा० राजीव पाल...

चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित -केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दूरस्थ एवं...

पीपलकोटी टीएचडीसी हादसे को लेकर UKD ने उठाए गंभीर सवाल, 10 दिन में जवाब देने की मांग

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली, 17 अगस्त 2026। टीएचडीसी पीपलकोटी–सियासैंण परियोजना में 13...