Home Uncategorized 5 नवम्बर को उत्तराखंड स्थापना दिवस से पूर्व शहीदों व जननायकों को समर्पित होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
Uncategorizedदिल्‍ली एन सी आरदेश

5 नवम्बर को उत्तराखंड स्थापना दिवस से पूर्व शहीदों व जननायकों को समर्पित होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

5 नवम्बर को उत्तराखंड स्थापना दिवस से पूर्व शहीदों व जननायकों को समर्पित होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

5 नवम्बर को दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर के बद्रीनाथ पार्क में 2 बजे से उत्तराखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड राज्य निर्माण के शहीदों व उत्तराखंड के जननायकों को समर्पित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम व चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के सदस्यों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए जो 42 शहादतें हुई थी उन सभी शहीदों श्रद्धांजलि दी जायेगी। इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य के 60 से अधिक जननायकों कीफोटो प्रदर्शनी भी लगाई जा रही। ये वे लोग हैं जिनका योगदान साहित्य, कला, रंगमंच, पर्यावरण, गीत-संगीत, राजनीति व सामाजिक सरोकारों में विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर एक फोल्डर का भी लोकार्पण होगा जिसमें उत्तराखंड राज्य आंदोलन की 1938 से लेकर राज्य प्राप्ति तक कि प्रमुख घटनाओं का संक्षिप्त विवरण होगा व साथ ही सभी 42 उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों के नाम भी होंगे। आज की पीढ़ी तक उत्तराखंड राज्य के लिए गए संघर्षों की जानकारी पहुँच सके इस आशय के साथ यह फोल्डर जनता को बांटा जाएगा। उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक किशन महिपाल , लोकगायिका कौशल पाण्डे, प्रकाश काहला, पन्नू गुसाई व साथियों द्वारा लोकगीतों का कार्यक्रम होगा साथ ही भगवत मनराल के निर्देशन में पर्वतीय कला संगम के कलाकारों की लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां होगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री संजय शर्मा दरमोडा जी अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट व श्री सुरेश पांडेय जी एमडी के पी एस प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. रहेंगे।इस कार्यक्रम को श्री उदय ममगाईं राठी, मुकेश खंडूडी, गोविन्दराम पोखरियाल साथी, विजयपाल गुसाई, तेजपाल सिंह रावत,रामचरण धस्माना, अनिल ध्यानी,हरीश लिंगवाल, संजय रावत, नीरज रतूड़ी, सत्यपाल रावत,डी डी जोशी आदि के द्वारा आयेजित किया जा रहा हैं।

1 Comment

  • बहुत सुंदर प्रस्तुति,
    इस तरह का समारोह पहले कभी हुआ नही था जो 05 नवंबर को होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिलासपुर-हिमाचल एकता मंच द्वारा शान ए बिलासपुर अवार्ड शो का आयोजन किया गया

सीला बिलासपुर के जिला परिषद सभागार मैं हिमाचल एकता मंच द्वारा शान...

दिल्‍ली-उत्तराखंड मीडिया संगठन दिल्ली’ की पहली कार्यकारिणी का हुआ गठन।

नई दिल्ली, 28 जून: दिल्ली-एनसीआर में कार्यरत उत्तराखंड मूल के प्रवासी पत्रकारों...