Home Uncategorized आजीवन सदस्य श्री नागेन्द्र जुयाल जी के पिताश्री का निधन हो गया
Uncategorizedदिल्‍ली एन सी आरदेश

आजीवन सदस्य श्री नागेन्द्र जुयाल जी के पिताश्री का निधन हो गया

मित्रों बहुत दु:खद समाचार हैं कि सभा के आजीवन सदस्य श्री नागेन्द्र जुयाल जी के पिताश्री का निधन हो गया ,साथ ही एक और दु:खद सूचना मिल रही है कि सभा के वरिष्ट सदस्य एवं वर्तमान में सलाहकार मण्डल के सदस्य आदरणीय श्री वासवानन्द ढौंडियाल जी की धर्मपत्नी का स्वर्गवास हो गया है ,श्री त्रिलोक सेमवाल के पिताश्री व श्री कुलदीप सुन्डली जी को मातृ शोक के साथ साथ हमारे समाज के साथ कुछ अन्तर्मन तक आहत करने वाली घटनाऐं घटित हो रही जिसमें अभी थोड़े दिन पहले उत्तराखण्डी बालक मनोज की नृशंस हत्या और उससे पहले अंकिता भन्डारी की नृशंस हत्या से हम सब काफी व्यथित हैं।

समस्त सम्मानित सदस्यगण अवगत हों कि , जैसा कि विगत वर्ष से वर्तमान कार्यकारिणी ने एक नवीन पहल प्रारम्भ की थी कि उत्तराखण्ड के महानायक वीर माधोसिंह भन्डारी के युद्ध जीत कर घर आने की खुशी में मनाया जाने वाला त्योहार “ईगास” हर वर्ष अयोजित किया जायेगा , कल दिनांक 4, नवंबर को आयोजित होने वाला ईगास कार्यक्रम उपरोक्त दिवंगत आत्माओं के श्रृद्धांजली स्वरूप निरस्त किया जाता है‌। गढ़वाल हितैषिणी सभा दिल्ली की कार्यकारिणी पितृों व इश्वर से सभी के मंगल की कामना करते हैं
आप सभी से सहयोग की आकांक्षा है।
अजयसिंह बिष्ट
अध्यक्ष
गढ़वाल हितैषिणी सभा (पंजी॰)
दिल्ली
दिनांक 3,नवंबर ,2022

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिलासपुर-हिमाचल एकता मंच द्वारा शान ए बिलासपुर अवार्ड शो का आयोजन किया गया

सीला बिलासपुर के जिला परिषद सभागार मैं हिमाचल एकता मंच द्वारा शान...

दिल्‍ली-उत्तराखंड मीडिया संगठन दिल्ली’ की पहली कार्यकारिणी का हुआ गठन।

नई दिल्ली, 28 जून: दिल्ली-एनसीआर में कार्यरत उत्तराखंड मूल के प्रवासी पत्रकारों...