Home उत्तराखंड पौडी श्रीनगर : चोरी की बाइक के साथ पॉलिटेक्निक के दो छात्र गिरफ्तार , देवलगढ़ के पास से रात में चुराई थी बाइकfji
पौडी

श्रीनगर : चोरी की बाइक के साथ पॉलिटेक्निक के दो छात्र गिरफ्तार , देवलगढ़ के पास से रात में चुराई थी बाइकfji

Report- Narendra Prashad Barmola

श्रीनगर पुलिस ने पॉलिटेक्निक के दो छात्रों के गिरफ्तार किया है. ये दोनों छात्र श्रीनगर शहर में बाइकों पर हाथ साफ करते थे. दोनों के पास से चोरी की बाइक भी बरामद हुई हैं.

गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे दोनों जखोली में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहे हैं. वे अपने दोस्त को मिलने श्रीनगर आए थे. वापसी में रात को उन्होंने देवलगढ़ के पास अपाचे मोटरसाइकिल का लॉक तोड़ा. जिसके बाद वे उसे लेकर अपने कमरे तिलवाड़ा से आगे जखोली ले गये. कुछ दिनों बाद उस मोटरसाइकिल को मोडिफाई कर उसकी नंबर प्लेट नदी में फेंक दी.

रविवार को वे दोस्त से मिलने श्रीनगर जा रहे थे. तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. श्रीनगर कोतवाल हरिओम चौहान ने बताया कि दोनों इंजीनियरिंग के छात्र हैं. दोनों ही जनपद रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं. दोनों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...